{"_id":"65c431501d21917aea0c9e86","slug":"top-news-headline-today-important-and-big-news-stories-of-8-february-2024-updates-on-amar-ujala-2024-02-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Top News: पाकिस्तान में आम चुनाव के लिए मतदान; इराक में अमेरिकी ड्रोन हमले में मिलिशिया कमांडर समेत तीन की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Top News: पाकिस्तान में आम चुनाव के लिए मतदान; इराक में अमेरिकी ड्रोन हमले में मिलिशिया कमांडर समेत तीन की मौत
Thu, 08 Feb 2024 07:11 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Thu, 08 Feb 2024 07:11 AM IST
विज्ञापन
Top News
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान आम चुनाव में वोटिंग के लिए तैयार है। मंगलवार रात को चुनाव प्रचार खत्म हो गया। पाकिस्तानी चुनावी प्रक्रिया पर 100 विदेशी पर्यवेक्षक नजर रख रहे हैं। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आठ फरवरी को रायगढ़ जिले से छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगी। कांग्रेस कार्यालय रायगढ़ में बुधवार दोपहर पत्रकारों से चर्चा के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने जानकारी दी। इसके अलावा लोकसभा चुनाव-2024 से पहले राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ने लगी हैं। ताजा घटनाक्रम में दो पुराने सहयोगी राजनीतिक दल एक बार भी वार्ता के लिए सक्रिय दिख रहे हैं। कभी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के कुनबे में सहयोगी दल रही तेलुगु देशम पार्टी (TDP) एक बार भी भाजपा के करीब आ सकती है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
पाकिस्तान में आम चुनाव के लिए मतदान (सांकेतिक)
- फोटो : amar ujala
पाकिस्तान में आम चुनाव के लिए वोटिंग आज
पाकिस्तान आम चुनाव में वोटिंग के लिए तैयार है। मंगलवार रात को चुनाव प्रचार खत्म हो गया। पाकिस्तानी चुनावी प्रक्रिया पर 100 विदेशी पर्यवेक्षक नजर रख रहे हैं। पाकिस्तान के आम चुनाव में पूर्व पीएम नवाज शरीफ की पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने की उम्मीद है। इमरान खान के जेल में होने के कारण और चुनाव चिन्ह पर विवाद के बीच शरीफ पूरी तरह से फायदे में हैं। पढ़ें पूरी खबर

कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज
- फोटो : अमर उजाला
आज ओडिशा से छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगी यात्रा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आठ फरवरी को रायगढ़ जिले से छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगी। कांग्रेस कार्यालय रायगढ़ में बुधवार दोपहर पत्रकारों से चर्चा के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 8 फरवरी को राहुल गांधी की न्याय यात्रा ओडिशा से छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पहुंचेगी, जहां सबसे पहले रेंगालपाली बॉर्डर पर उनका आत्मीय स्वागत किया जाएगा और फिर झंडा अदान-प्रदान किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह।
- फोटो : एक्स/अमित शाह
गृहमंत्री शाह से मिले आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू
लोकसभा चुनाव-2024 से पहले राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ने लगी हैं। ताजा घटनाक्रम में दो पुराने सहयोगी राजनीतिक दल एक बार भी वार्ता के लिए सक्रिय दिख रहे हैं। कभी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के कुनबे में सहयोगी दल रही तेलुगु देशम पार्टी (TDP) एक बार भी भाजपा के करीब आ सकती है। टीडीपी सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू और भाजपा के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह की मुलाकात के बाद ऐसी अटकलों का बाजार गर्म होने लगा है। पढें पूरी खबर

Iraq Drone Strike
- फोटो : सोशल मीडिया
अमेरिका का बगदाद में ड्रोन हमला
इराक की राजधानी बगदाग में बुधवार को अमेरिकी ड्रोन से एक कार पर हमला किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस हमले में ईरान समर्थित मिलिशिया समूह कताइब हिजबुल्लाह के शीर्ष कमांडर सहित तीन सदस्य मारे गए। अमेरिकी ड्रोन ने पूर्वी बगदाद के मश्तल इलाके में मुख्य मार्ग पर जिस गाड़ी को निशाना बनाया, उसमें शक्तिशाली कताइब हिजबुल्लाह के कमांडर और उसके दो सहयोगी सवार थे। पढ़ें पूरी खबर