{"_id":"62426ad65799b736997f8d99","slug":"upsc-topper-ias-tina-dabi-marriage-again-with-ias-pradeep-gawande","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IAS Tina Dabi Marriage: फिर से शादी रचाने जा रहीं यूपीएससी टॉपर टीना डाबी, इस बार चुना इन्हें हमसफर ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
IAS Tina Dabi Marriage: फिर से शादी रचाने जा रहीं यूपीएससी टॉपर टीना डाबी, इस बार चुना इन्हें हमसफर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 29 Mar 2022 07:41 AM IST
सार
टीना ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर 2013 बैच के आईएएस प्रदीप गवांडे के साथ फोटो शेयर की हैं। उन्होंने लिखा है- 'वो मुस्कान पहन रही हूं, जो तुम दे रहे हो'
विज्ञापन
1 of 5
दोबारा शादी करने जा रहीं आईएएस टीना डाबी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यूपीएससी टॉपर रहीं आईएएस टीना डाबी दोबारा शादी करने जा रही हैं। इसका खुलासा उन्होंने खुद किया है। टीना ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर 2013 बैच के आईएएस प्रदीप गवांडे के साथ फोटो शेयर की हैं। उन्होंने लिखा है- 'वो मुस्कान पहन रही हूं, जो तुम दे रहे हो'
प्रदीप भी दूसरी बार रचाएंगे शादी
2 of 5
टीना डाबी और प्रदीप गवांडे
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रदीप गवांडे भी दूसरी बार शादी करने जा रहे हैं। वह चुरू जिले के कलेक्टर भी रह चुके हैं। आईएएस बनने से पहले प्रदीप एक एमबीबीएस डॉक्टर भी रह चुके हैं। उनका जन्म नौ दिसंबर, 1980 को महाराष्ट्र में हुआ था। खबरों की मानें तो दोनों 22 अप्रैल को जयपुर के एक निजी होटल में शादी करेंगे।
अतहर आमिर से की थी पहली शादी
3 of 5
टीना डाबी और अतहर आमिर
- फोटो : सोशल मीडिया
राजस्थान कैडर की 2016 बैच की यूपीएससी टॉपर रहीं टीना डाबी ने 2018 में अतहर आमिर से शादी की थी। अतहर भी आईएएस हैं। हालांकि, यह शादी ज्यादा दिन तक नहीं चल सकी और 2020 में दोनों ने तलाक ले लिया। 2016 में अतहर आमिर यूपीएससी सेकेंड टॉपर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी में बढ़ी थीं टीना और अतहर में नजदीकियां
4 of 5
टीना डाबी- अतहर आमिर
- फोटो : सोशल मीडिया
मसूरी में आईएएस की ट्रेनिंग के दौरान टीना और अतहर एक-दूसरे के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। इसके बाद उन्होंने शादी का फैसला किया था। दोनों राजस्थान कैडर के अफसर थे। हालांकि, तलाक के बाद अतहर कैडर बदलकर अपने गृह राज्य जम्मू कश्मीर वापस लौट गए।
विज्ञापन
टीना ने सरनेम में जोड़ा था खान, फिर हटाया
5 of 5
टीना डाबी- अतहर आमिर
- फोटो : सोशल मीडिया
शादी के बाद टीना डाबी ने अपने सरनेम के आगे खान लगा लिया था। तलाक की अर्जी से कुछ समय पहले उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट में अपने नाम से खान सरनेम हटा दिया था। इसके अतहर ने भी टीना को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया था। टीना के पिता जसवंत डाबी और मां हिमानी इंजीनियर हैं। टीना डाबी का परिवार जयपुर का है, हालांकि उनका जन्म भोपाल में हुआ था। जब वह सातवीं कक्षा में पढ़ती थीं, तब उनका पूरा परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।