Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
Upsc Topper Tina Dabi Marriage Know These Five Ias Ips Interesting Unique Marriage News In Hindi
{"_id":"6242b9d58fd9451574010c7d","slug":"upsc-topper-tina-dabi-marriage-know-these-five-ias-ips-interesting-unique-marriage-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पांच IAS-IPS की अनोखी शादियां: वैलेंटाइन डे पर शादी के लिए आईएएस के दफ्तर पहुंची आईपीएस प्रेमिका, किसी ने बगैर कन्यादान के किया विवाह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पांच IAS-IPS की अनोखी शादियां: वैलेंटाइन डे पर शादी के लिए आईएएस के दफ्तर पहुंची आईपीएस प्रेमिका, किसी ने बगैर कन्यादान के किया विवाह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Tue, 29 Mar 2022 01:18 PM IST
सार
अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहने वालीं आईएएस टीना डाबी एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। 2016 यूपीएससी बैच की टॉपर टीना डाबी दोबारा शादी रचाने जा रही हैं। उन्होंने प्रदीप गवांडे को अपना पति चुना है। दोनों ने सगाई कर ली है और इसकी जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की है।
विज्ञापन
1 of 7
पांच आईएएस-आईपीएस की अनोखी शादियां।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईएएस अफसर टीना डाबी दूसरी शादी रचाने जा रहीं हैं। साल 2016 में टीना डाबी ने यूपीएससी टॉप किया था। 2018 में उन्होंने आईएएस अफसर अतहर आमिर से उन्होंने लव मैरिज की थी। अतहर 2016 बैच के सेकंड टॉपर थे। एक साक्षात्कार में टीना ने बताया था कि अतहर से उन्हें पहली नजर में प्यार हो गया था और दोनों एक दूसरे के करीब आ गए थे। घरवालों की रजामंदी से साल 2018 में शादी की थीं।
हालांकि दोनों की ये शादी ज्यादा दिन तक नहीं टिकी। नवंबर 2020 में टीना और अतहर ने आपसी सहमति से कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दे दी थी। साल 2021 में टीना डाबी और अतहर खान ने तलाक ले लिया। अब टीना दूसरी शादी करने जा रही हैं। मंगेतर प्रदीप गवांडे भी आईएएस हैं। दोनों का ये रिश्ता इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे ही IAS-IPS अफसरों की अनोखी शादियों के बारे में बताने जा रहे हैं...
2 of 7
महोबा में एडीएम कोर्ट में आईएएस अफसर मृदुल और प्रेरणा ने शादी की थी।
- फोटो : अमर उजाला
दो आईएएस अफसरों ने एडीएम कोर्ट में की शादी
ये कहानी असम कैडर की आईएएस अफसर प्रेरणा शर्मा और यूपी कैडर के आईएएस मृदुल चौधरी की है। दोनों 2014 बैच के आईएएस अफसर हैं। 2018 में दोनों ने शादी की और इसकी खूब चर्चा हुई। मृदुल उस वक्त महोबा में एसडीएम थे और प्रेरणा की तैनाती गुवाहाटी सचिवालय में थी। दोनों ने महोबा के एडीएम कोर्ट में बड़ी ही सादगी के साथ शादी कर ली। हमेशा लाव-लश्कर के साथ रहने वाले आईएएस अफसरों की इस शादी में न तो बाराती थे और न ही डीजे।
3 of 7
नवजोत और तुषार
- फोटो : अमर उजाला
मंगेतर को छुट्टी नहीं मिली तो पहुंच गईं उनके दफ्तर
पटना में तैनात 2017 बैच की आईपीएस अफसर नवजोत सिमी और पश्चिम बंगाल में तैनात 2015 बैच के तुषार सिंगला ने 2020 में वेलेंटाइन डे पर लव मैरिज की। तुषार कोलकाता में तैनात थे। उन्हें छुट्टी नहीं मिल रही थी। ऐसे में नवजोत सीधे उनके दफ्तर पहुंच गईं और दोनों ने वहीं शादी कर ली। दोनों पंजाब के रहने वाले हैं। इस शादी की चर्चा भी सोशल मीडिया पर खूब हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
तपस्या और गर्वित
- फोटो : अमर उजाला
बगैर कन्यादान की शादी
मध्यप्रदेश की तपस्या परिहार 2018 बैच की आईएएस हैं। उन्होंने पिछले ही साल आईएफएस अफसर गर्वित गंगवार से शादी की। दोनों की ये शादी खूब चर्चा में रही। तपस्या ने शादी में कन्यादान की रस्म को करवाने से मना कर दिया। उन्होंने अपने पिता से कहा मैं आपकी बेटी हूं, दान की चीज नहीं। तपस्या की इस बात पर उनके पति ने भी समर्थन किया। तपस्या परिहार ने 2018 यूपीएससी परीक्षा में 23वीं रैंक हासिल की थी।
विज्ञापन
5 of 7
तुषार नागर और डॉ. मनीषा
- फोटो : अमर उजाला
111 रुपये कर शगुन लेकर विवाह किया
पिछली साल जून में ही अयोध्या में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पद पर तैनात रहे आईएएस ऑफिसर प्रशांत नागर की शादी भी चर्चा में रही थी। प्रशांत ने एक सौ ग्यारह रुपये का शगुन लेकर दिल्ली की डॉ. मनीषा से शादी की थी। बिना दहेज की इस अनोखी शादी में मात्र 11 बाराती शामिल हुए थे। प्रशांत नागर ने तब बताया था कि उनकी बहनों की शादी भी बिना दहेज के हुई थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।