फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Noida Twin Tower Debris: आसपास की इमारतें कैसे महफूज रहीं? कब तक हटेगा 80 हजार टन मलबा? सवाल-जवाब में जानें

Sun, 28 Aug 2022 05:50 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sun, 28 Aug 2022 05:50 PM IST
सार

Noida Twin Towers Demolished What Next: ट्विन टावर गिराए जाने के बाद दो दिन तक सफाई का काम होगा, लेकिन मलबा हटने में करीब तीन महीने का वक्त लग सकता है।

विज्ञापन
What next after Noida Twin Tower Demolition how Debris to be removed question answers
अभी दो दिन तक आस-पास की सफाई होगी। - फोटो : अमर उजाला
नोएडा में सुपरटेक कंपनी की ओर से बनाए गए ट्विन टावर को गिरा दिया गया। भ्रष्टाचार की दोनों इमारतों को जमींदोज होने में महज आठ सेकेंड लगे। टावर में जैसे ही ब्लास्ट शुरू हुए, धूल का गुबार उठना शुरू हो गया। कई किलोमीटर दूर तक लोगों ने इस धूल के गुबार को देखा। आसपास की 50 से ज्यादा इमारतें पूरी तरह से धूल से पट गईं। पास की दो सोसायटी में चाहरदीवारी क्षतिग्रस्त हुई है। धमाका इतना तेज था कि फरीदाबाद फ्लाईओवर तक कांप उठा। 


मौके पर करीब 60 से 80 हजार टन मलबा इकट्ठा हो गया है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इस मलबे का क्या होगा? ट्विन टावर के गिराए जाने के बाद खाली हुई जमीन का क्या होगा? कब तक आसपास में धूल की समस्या बनी रहेगी? जानिए ऐसे ही छह सवालों के जवाब...
 
What next after Noida Twin Tower Demolition how Debris to be removed question answers
कुछ यूं गिराया गया ट्विन टावर - फोटो : अमर उजाला
1. ट्विन टावर के आसपास स्थिति कब तक सामान्य होगी? 
नोएडा अथॉरिटी की सीईओ ऋतु महेश्वरी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, 'अभी तक सबकुछ प्लानिंग के हिसाब से हुआ है। साफ-सफाई का काम शुरू हो गया है। एक्यूआई डेटा भी ठीक है। बिजली की सप्लाई फिर से शुरू कर दी गई है। गैस सप्लाई शुरू की जा रही है। सात बजे के आसपास सोसायटी वाले लोग अपने घर आ सकेंगे।'
 
What next after Noida Twin Tower Demolition how Debris to be removed question answers
ट्विन टावर गिरने के बाद कुछ यूं रहा माहौल - फोटो : अमर उजाला
2. धूल और धुएं का गुबार कब तक दूर होगा? 
नोएडा अथॉरिटी के मुताबिक, अभी इसपर लगातार काम जारी है। पानी का छिड़काव हो रहा है। स्मॉग मशीन के जरिए भी धुएं और धूल को हटाने का काम हो रहा है। ये काम लगातार दो दिन तक जारी होगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
What next after Noida Twin Tower Demolition how Debris to be removed question answers
ट्विन टावर का मलबा साफ किया जा रहा है। - फोटो : अमर उजाला
3. मलबे का क्या होगा? 
ट्विन टावर गिरने से करीब 60 से 80 टन मलबा इकट्ठा हो गया है। नोएडा अथॉरिटी की सीईओ ऋतु महेश्वरी ने बताया कि इन मलबे के हटाने में तीन महीने लगेंगे। मलबे का ज्यादा हिस्सा यहीं पर यूज हो जाएगा, जबकि कुछ यहां से हटा दिया जाएगा। 
 
विज्ञापन
What next after Noida Twin Tower Demolition how Debris to be removed question answers
ट्विन टावर कुछ यूं गिराया गया। - फोटो : अमर उजाला
3. आसपास की इमारतों को बचाने के लिए क्या किया गया था? 
एक इमारत 32 तो दूसरी 29 मंजिला थी। ऋतु महेश्वरी ने बताया कि इन दोनों में विस्फोटक रखे गए थे। हालांकि, ऊपर की तीन मंजिलों में कोई विस्फोट नहीं किया गया। इसी के चलते आसपास की इमारतों को कुछ खास नुकसान नहीं हुआ। अगर ऊपर की मंजिलों में भी विस्फोट होता तो स्थिति खराब हो सकती थी।  
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed