{"_id":"5950b5834f1c1b900c8b4870","slug":"eid-2017-thousands-heads-got-down-for-sazda-of-allah-in-jaipur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ईद स्पेशलः जब खुदा की बारगाह में झुकते हैं हजारों सिर, तो बनता है ये नजारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद स्पेशलः जब खुदा की बारगाह में झुकते हैं हजारों सिर, तो बनता है ये नजारा
Mon, 26 Jun 2017 12:58 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 26 Jun 2017 12:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
जयपुर के ईदगाह का एक शानदार नजारा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
एक महीने तक रोजे रखने वालों की जीत का मुबारक दिन आखिर आ गया। रविवार रात को चांद दिखाई देने के बाद सोमवार को ईद मनाई गई। सोमवार सवेरे जयपुर के ईदगाह में हजारों नमाजियों ने फज्र की नमाज अता की। उस दौरान हजारों सिर खुदा की बारगाह में एक साथ झुके।
धूप में झुके सिर तो कुदरत ने दी बादलों की छांव
2 of 5
ईदगाह जयपुर
- फोटो : amar ujala
शहर की प्रमुख मस्जिदों, जौहरी बाजार की जामा मस्जिद, ईदगाह, हसनपुरा में नमाजियों ने सोमवार को सड़क पर बैठकर ही नमाज अदा की। इस दौरान ही कुदरत ने नमाजियों को छांव देते हुए उनके एक महीने के रोजों को अपने ही अंदाज में सलाम दिया।
बदल हुआ था रात का नाजारा, बाजार रहे रोशन
3 of 5
रामगंज बाजार जयपुर
- फोटो : amar ujala
ईद के मौके पर रविवार को चांद रात के दिन गुलाबी नगर में रातभर बाजार लोगों से उमड़े रहे। शहर के रामगंज, चांदपोल, जोहरी बाजार, संजय बाजार, नेहरू बाजार में लोगों ने रातभर शॉपिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं से भी था बाजार गुलजार
4 of 5
ईद की शॉपिंग करतीं महिलाएं
- फोटो : amar ujala
जयपुर के लगभग सभी बाजारों में पुरुषों के साथ महिलाएं भी शॉपिंग करने में पीछे नहीं रही। शहर के कॉस्मेटिक स्टोर्स, गारमेंट्स, फुटवियर्स स्टोर पर महिलाओं की ही भीड़ ज्यादा दिखाई दी।
विज्ञापन
जयपुर में बाजार को 200 करोड़ रुपए की सौगात
5 of 5
जयपुर में कुछ यूं सजे बाजार
- फोटो : amar ujala
व्यापार मंडलों के अनुसार जयपुर में रमजानों के दौरान लोगों द्वारा की गई विभिन्न वस्तुओं की खरीदारी से बाजारों को करीब 200 करोड़ रुपए का फायदा हुआ है। जयपुर में मिठाई से लेकर खानपान, कपड़ों, इलेक्ट्रानिक आइट्म्स, आॅटोमोबाइल आदि की जमकर खरीदारी हुई। महीने के अंतिम दिन होने के बावजूद भी लोगों ने ईद से एक रात पहले तक जमकर शॉपिंग की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।