फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संजय की 'भूमि' में 'भूतहा बावड़ी', जहां लिया अपनी बेटी का बदला

Sun, 24 Sep 2017 04:51 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 24 Sep 2017 04:51 PM IST
विज्ञापन
Fight Scene Filmed at Chand Bawdi in abhaneri
भूमि के फाइट सीन में नजर आएगी चांद बावड़ी - फोटो : अमर उजाला
संजय दत्त की कमबैक फिल्म आज रिलीज हो गई है। फिल्म में एक पिता और बेटी की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म इस रिश्ते के साथ इसके फाइट सीन्स और एक्शन के लिए भी चर्चा में आई है। एक खास बात यह भी है कि संजय दत्त इस फिल्म में अपनी बेटी का बदला लेने के लिए ऐसी जगह पहुंचे, जिसके बारे में कई अनसुलझी कहानियां हैं। इसे भूतहा बावड़ी भी कहा जाता है। कोई कहता है कि यहां से एक पूरी बारात गायब हो गई थी,तो कभी कहा जाता है कि यह जगह भूतों ने एक रात में ही बनाई थी।

राजस्थान में दौसा के पास आभानेरी  में एक खास बावड़ी है। इसे चांद बावड़ी भी कहा जाता है। यह बावड़ी भूल भूलैया भी मानी जाती है। मान्यता है कि इस बावड़ी की सीढ़ियां इस तरह बनी हैं कि जिस रास्ते से आदमी नीचे जाता है। उस रास्ते से ऊपर नहीं आ पाता है।

संजय दत्त को देखने उमड़ी थी भीड़

Fight Scene Filmed at Chand Bawdi in abhaneri
शूटिंग के दौरान संजय दत्त - फोटो : अमर उजाला
इस बावड़ी के बारे में यह भी कहा जाता है कि इस बावड़ी को एक रात में ही बनाया गया था। साथ ही यह भी किवदंती है कि यहां एक बार एक बारात आई, बावड़ी में नीचे उतरी और फिर बाहर नहीं आ पाई। ऐसी एक नहीं कई कहानियां जुड़ी हैं चांद बावड़ी से, जहां पर संजय दत्त की इस फिल्म की शूटिंग की गई है। संजय जब शूटिंग के लिए यहां आए थे तो उन्हें देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी थी।

संजय दत्त की इस फिल्म में बाप बेटी के रिश्ते की संवेदनाओं को दिखाया गया। फिल्म में संजय दत्त की बेटी का किरदरा अदिति राव हैदरी ने निभाया है।

पहले भी नजर आ चुकी है फिल्मों में

Fight Scene Filmed at Chand Bawdi in abhaneri
भूलभूलैया के गाने में चांद बावड़ी पर अमीषा पटेल - फोटो : अमर उजाला
ऐसा नहीं है कि पहली बार चांद बावड़ी को फिल्मों में देखा गया है। इससे पहले भी कई फिल्मों में यह नजर आ चुकी है। अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म भुल भुलैया में भी यह बावड़ी नजर आई थी, तो वहीं अंग्रेजी फिल्म द फॉल में भी इसे दिखाया गया था।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

चांदनी रात में निखर आता है रूप

Fight Scene Filmed at Chand Bawdi in abhaneri
चांद बावड़ी - फोटो : फाइल फोटो
इसे अंधेरे उजाले की बावड़ी भी कहा जाता है। चांदनी रात में यह बावड़ी एकदम सफेद दिखाई देती है। तीन मंजिला इस बावड़ी में राजा के लिए नृत्य कक्ष तथा गुप्त सुरंग बनी हुई है। बावड़ी की तह तक पहुंचने के लिए करीब 1300 सीढि़यां बनाई गई हैं। यह 19.8 फुट गहरी है।
विज्ञापन

है एक गोपनीय सुरंग भी

Fight Scene Filmed at Chand Bawdi in abhaneri
चांद बावड़ी - फोटो : फाइल फोटो
बावड़ी की सबसे निचली मंजिल पर बने दो ताखों में स्थित गणेश एवं महिसासुर मर्दिनी की भव्य प्रतिमाएं इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। इस बावड़ी में एक सुरंग भी है जिसकी लंबाई लगभग 17 कि.मी. है जो पास ही स्थित गांव भांडारेज में निकलती है। कहा जाता है कि युद्ध के समय राजा एवं उनके सैनिकों द्वारा इस सुरंग का इस्तेमाल किया जाता था।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed