{"_id":"58de73234f1c1b7b7563e467","slug":"nuisance-in-sikar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरों में देखें, सीकर में हुए उपद्रव की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरों में देखें, सीकर में हुए उपद्रव की कहानी
Sat, 01 Apr 2017 02:43 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 01 Apr 2017 02:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
उपद्रवियों ने लगाई थड़ियों में आग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रदेश के सीकर शहर में गुरुवार रात को कुछ युवाओं के बीच हुए मामूली झगड़े ने सुबह होते—होते उपद्रव का रूप ले लिया। इसके चलते यहां दो समुदाय आमने—सामने हो गए। ऐसे में दिनभर यहां पुलिस का भारी जाप्ता तैनात रहा। हालांकि शाम को दोनों पक्षों में सहमति बनने के बाद भी धारा 144 अभी नहीं हटाई गई।
साथ ही इंटरनेट सेवाओं को भी अगले आदेश तक बाधित ही रखने की बात सामने आई है। रात के उपद्रव के बाद शुक्रवार सुबह कुछ हिंदुवादी संगठनों की ओर से सीकर शहर में बंद का आहृवान किया गया। इसी दौरान जाट बाजार में कुछ थड़ियों में आग लगा दी गई।
अधिकारियों समेत भारी पुलिस जाप्ता पहुंचा
2 of 6
मार्च पास्ट करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
आगजनी और पथराव की घटना के बाद दुकानदारों ने बाजार बंद कर दिए। मौके पर प्रशासन के अधिकारियों के साथ ही भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। फोर्स ने यहां हालात पर काबू रखने के लिए मार्च पास्ट भी निकाला। प्रशासन को जयपुर जिले से स्पेशल टास्क फोर्स की चार टुकड़ी, झुंझुनूं, नागौर, चूरू व दौसा जिले से पुलिस अधिकारी व जवान बुलाने पड़े।
लोगों में नहीं दिखा भय, किया पथराव
3 of 6
पथराव करते लोग
- फोटो : amar ujala
दोपहर में एक पक्ष के लोगों के जाट बाजार में एकत्रित होकर नारेबाजी करने से माहौल बिगड़ गया। इससे दोनो तरफ पथराव होने लगा। भारी जाप्ते के बीच भी यहां लोग एक—दूसरे पर पथराव करते दिखे। थड़ी—ठेले उलट दिए गए। यही नहीं, कई लोग पथराव में घायल भी हुए जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
नहीं मानने पर पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग
4 of 6
पुलिस के सामने भी उलझे
- फोटो : amar ujala
दिनभर जाप्ता तैनात रहने के बावजूद भी शहर में कई जगह लोग आपस में उलझ पड़े। ऐसे में हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी काम में लेना पड़ा। हालांकि इसमें किसी व्यक्ति के कोई चोट नहीं आई।
विज्ञापन
लाठियां लेकर निकाला जुलूस
5 of 6
लाठियां लेकर जुलूस निकालते लोग
- फोटो : amar ujala
दिन में एक समुदाय विशेष की ओर से हाथ में लाठियां लेकर जुलूस निकाला गया। इस जुलूस में नारेबाजी होती देख दूसरे समुदाय के लोग कई जगह इनसे उलझ पड़े। जिन्हें पुलिस ने काबू में किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।