फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घिरा महसूस कर इस कुख्यात गैंगस्टर ने किया सरेंडर, श्रेय लेने की पुलिस में होड़

Thu, 15 Feb 2018 10:44 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 15 Feb 2018 10:44 AM IST
विज्ञापन
rajasthan alwar most wanted gangster surrender in front of haryana police
फाइल फोटो।
तीन राज्यों की पुलिस को छकाने वाले कुख्यात और इनामी गैंगस्टर ने हरियाणा पुलिस को सरेंडर कर दिया। हालांकि हरिया गुर्जर का सरेंडर ही विवादों में घिर गया है। दरअसल कुछ दिन पूर्व अलवर के नीमराणा में हरिया गैंग ने दो व्यापारियों को गोली मारकर उनसे करीब 25 लाख की लूट की थी। जिसके बाद से अलवर पुलिस की विशेष टीम हरिया गुर्जर और उसके गुर्गों के पीछे लगी हुई थी। 

अलग-अलग दावे

rajasthan alwar most wanted gangster surrender in front of haryana police
हरिया गुर्जर
अलवर पुलिस का दावा है कि वे बीते कई दिनों से नोएडा में थे और हरिया उनकी पहुंच से कुछ ही दूर था। लेकिन इससे पहले मंगलवार देर रात हरिया गुर्जर ने अचानक हरियाणा के पलवल पुलिस को सरेंडर कर दिया। वहीं पलवल पुलिस का कहना है कि उन्होंने हरिया गुर्जर को दिल्ली के दलपुरा से गिरफ्तार किया है। इस दौरान पलवल पुलिस पर हरिया के गुर्गों ने फायरिंग भी की है। 

इन राज्यों में रहा है आतंक

rajasthan alwar most wanted gangster surrender in front of haryana police
नीमराना
वहीं हरिया की गिरफ्तार के बाद राजस्थान, हरियाणा व उत्तर प्रदेश में आतंक का पर्याय बन चुके हरिया गैंग का खात्मा हो गया है। दरअसल कुछ दिन पूर्व हरिया के खास गुर्गे अरुण गुर्जर को अलवर व हरियाणा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में फरीदाबाद के पास मार गिराया था। इस दौरान हरिया भी उसके साथ था लेकिन वह भाग खड़ा हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोडेक्शन वारंट पर लाया जाएगा अलवर

rajasthan alwar most wanted gangster surrender in front of haryana police
राहुल प्रकाश
वहीं अलवर पुलिस अधीक्षक राहुल प्रकाश का कहना है कि हरिया गुर्जर को अब प्रोडेक्शन वारंट पर अलवर लाया गया है। गौरतलब है कि हरिया गैंग ने नीमराणा में लूट से पहले भिवाड़ी में अंसुल ज्वैर्ल्स के यहां लूट को भी अंजाम दिया था। जबकि यह गैंग फरीदाबाद, पलवल सहित कई जिलों में व्यापारियो की हत्या व लूट की वारदातों को अंजाम दे चुका है।
विज्ञापन

उठ रहे है सवाल

rajasthan alwar most wanted gangster surrender in front of haryana police
फाइल फोटो।
 पुलिस का दावा है कि हरिया को इस बात का भय था कि पुलिस उसका एनकांउटर करने वाली है। इसलिए उसने सरेंडर कर दिया। हालांकि हरियाणा पुलिस पर अंगुली भी उठ रही है कि अलवर पुलिस की जानकारी किसी ना किसी तरह हरिया तक पहुंच रही थी। अब अलवर पुलिस को उम्मीद है हरिया को जब अलवर लाया जाएगा तो अलवर जिले में मौजूद उसके गिरोह के सदस्यों के बारे में भी जानकारी मिल सकेगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed