सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर: कालेजों को खोलने के साथ टीकाकरण पर जोर, युवा वर्ग पर किया जा रहा ध्यान केंद्रित

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sat, 11 Sep 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Emphasis on vaccination with opening of colleges, focus being on youth
जम्मू-कश्मीर में टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर में कालेजों को खोलने की दिशा में कोविड टीकाकरण को गति दी गई है। इसके लिए युवा वर्ग पर खास ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। इससे पहले भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से कालेजों में विशेष टीकाकरण शिविर लगाए गए थे, जिसके बाद अब 18 से अधिक आयु वर्ग में 100 फीसदी विद्यार्थियों को कवर किया जा रहा है। इस बीच शनिवार को प्रदेश में 18 से अधिक आयु वर्ग में 138606 लोगों का टीकाकरण किया गया जिसमें पहली खुराक में 59529 और दूसरी खुराक में 79077 लोगों का टीकाकरण हुआ। इस वर्ग में अब तक अनुमानित आबादी में 72.92 लोगों का टीकाकरण करने का दावा किया गया है। परिवार कल्याण विभाग जम्मू-कश्मीर के निदेशक डॉ. सलीम उर रहमान का कहना है कि संबंधित जिलों में टीकाकरण में तेजी लाई गई है। वर्तमान में प्रदेश में सात लाख खुराक उपलब्ध हैं। शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए पहले ही विशेष टीकाकरण शिविर लगाए गए हैं, जिसके बाद विद्यार्थियों के वर्ग को गंभीरता से कवर किया जा रहा है। टीकाकरण के बाद कालेज खुलने पर विद्यार्थियों को कोविड संक्रमण से अधिक सुरक्षा मिल सकेगी। अब तक 18 से अधिक आयु वर्ग में 8454930 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। अब तक फ्रंट लाइन वर्कर, हेल्थ केयर वर्कर और 18 से अधिक आयु वर्ग में 9198452 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

Trending Videos
Jammu and Kashmir: Emphasis on vaccination with opening of colleges, focus being on youth
कोरोना टीकाकरण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी जम्मू डॉ जेपी सिंह का कहना है कि जिले में संबंधित चिकित्सा केंद्रों पर टीकाकरण को तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें रविवार को छुट्टी के दिन भी टीकाकरण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Emphasis on vaccination with opening of colleges, focus being on youth
ब्लैक फंगस की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

ब्लैक फंगस का एक और मामला, आंकड़ा 46 पहुंचा
जम्मू कश्मीर में कोविड संक्रमण के साथ ब्लैक फंगस के मामलों का आना जारी है। प्रदेश में शनिवार को एक और नया ब्लैक फंगस का मामला मिला, जिससे अब तक 46 लोगों में ब्लैक फंगस के मिलने की पुष्टि हो चुकी है। इसमें कई मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

Jammu and Kashmir: Emphasis on vaccination with opening of colleges, focus being on youth
कोरोना में जम्मू-कश्मीर - फोटो : istock

प्रदेश में 146 संक्रमित, श्रीनगर से 72
राजधानी श्रीनगर में कोविड संक्रमण के सर्वाधिक मामलों का आना जारी है। प्रदेश में शनिवार को 146 नए संक्रमित मामले मिले, जिसमें श्रीनगर से 72 मामले हैं, चिंता यह है कि इनमें 66 मामले स्थानीय स्तर के हैं। बारामुला में 15, डोडा में 13 मामले मिले हैं। जिला रामबन, किश्तवाड़, सांबा, राजोरी, शोपियां में कोई संक्रमित मामला नहीं मिला है।
 

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Emphasis on vaccination with opening of colleges, focus being on youth
कोरोना टीकाकरण

जिला बड़गाम, पुलवामा, कुपवाड़ा, अनंतनाग, बांदीपोरा, गांदरबल, कुलगाम, कठुआ, उधमपुर, पुंछ, रियासी प्रत्येक में दस से कम मामले मिले हैं। जिला जम्मू में 4 संक्रमित मामले मिले हैं। श्रीनगर में वर्तमान में प्रदेश में सर्वाधिक 613 मामले सक्रिय हैं, जबकि पूरे प्रदेश में 1301 सक्रिय मामले हैं।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: नहर में गिरी कार, दो माह की बच्ची समेत तीन की मौत, एक बच्ची लापता

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed