सब्सक्राइब करें

ये जम्मू-कश्मीर पुलिस है: आरोपियों के चेहरों पर कंप्यूटर से चिपकाया मास्क, फिर दिया ये जवाब

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 11 Sep 2021 05:15 PM IST
विज्ञापन
Kishtwar Neetu murder case Police pasted masks on faces of accused by computer
हत्यारोपी - फोटो : किश्तवाड़ पुलिस

जम्मू संभाग के किश्तवाड़ जिले में जुलाई महीने में हुए एक नीतू देवी हत्याकांड का शनिवार को पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में मृतका के पति, देवर और सास को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि मृतका के पति ने दूसरी शादी करने के लिए अपने भाई और मां के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। जिसमें सुनियोजित साजिश के तहत तीनों ने महिला का गला घोंट दिया था।



एक अधिकारी ने कहा कि मुगल मैदान के होरना गांव की रहने वाली नीतू देवी का शव 11 जुलाई को कमेटी हॉल में लटका हुआ पाया गया था। उसके ससुराल वालों ने उसके माता-पिता को बताए बिना उसका अंतिम संस्कार करना शुरू कर दिया था। मृतका के मायके वालों की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया था। उसके ससुराल वालों ने उसके माता-पिता को बताए बिना उसका अंतिम संस्कार करना शुरू कर दिया था। मृतका के मायके वालों की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया था। आगे की स्लाइड में पढ़ें पूरा मामला

Trending Videos
Kishtwar Neetu murder case Police pasted masks on faces of accused by computer
हत्यारोपी - फोटो : किश्तवाड़ पुलिस

प्रारंभ में, मृतका के ससुराल वालों ने कहा कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद पुलिस को आरोपियों की बातों पर शंका हुई। आरोपियों ने पुलिस को बरगलाने के लिए कई झूठ बोले। उन्होंने कहा कि मामले की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए किश्तवाड़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शफकत हुसैन बट्ट ने एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया, जिसने कड़ी कोशिशों और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ के बाद मामले का खुलासा किया।


 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kishtwar Neetu murder case Police pasted masks on faces of accused by computer
हत्यारोपी - फोटो : किश्तवाड़ पुलिस

जिसमें इस बात की पुष्टि हुई है कि नीतू देवी की हत्या उनके पति लोकेश कुमार, बहनोई गोवाश लाल और सास देवकी देवी ने गला घोंटकर की थी। 

Kishtwar Neetu murder case Police pasted masks on faces of accused by computer
हत्यारोपी - फोटो : किश्तवाड़ पुलिस

आरोपी व्यक्तियों ने जघन्य अपराध करने के बाद शव को पास के कमेटी हॉल में लटका दिया था ताकि हत्या को आत्महत्या का रूप दिया जा सके। तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।


यह भी पढ़ें- जब नदी से निकलने लगे आतंकी: सुरक्षाबल भी अचरज में पड़ गए, देखिए दरिया में आतंकियों के ठिकाने    
 
विज्ञापन
Kishtwar Neetu murder case Police pasted masks on faces of accused by computer
हत्यारोपी - फोटो : किश्तवाड़ पुलिस

हत्याकांड के खुलासे के बाद पुलिस ने आरोपियों की तस्वीरें जारी की। जो पलक झपकते ही चर्चा में आ गईं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के चेहरों पर कंप्यूटर के जरिए मास्क चिपकाया था। मास्क के चारों ओर सफेदी देखकर लोगों ने कहा कि अरे तो कंप्यूटर से लगाया गया है। इस मामले पर पुलिस के एक अधिकारी से बात करने पर उन्होंने बताया कि आरोपी जेल में हैं, इस वजह से कंप्यूटर से मास्क लगाना पड़ा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed