फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों को आकर्षित करनी की तैयारी, देश के दस बड़े शहरों में होंगे रोड शो

Sun, 07 Feb 2021 11:27 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sun, 07 Feb 2021 11:27 AM IST
विज्ञापन
Preparations to attract tourists in Jammu and Kashmir, road shows to be held in ten big cities of the country
jammu kashmir tourism - फोटो : फाइल, अमर उजाला

कोविड के बाद सामान्य हो रहे हालात को देखते हुए जम्मू-कश्मीर में देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करने की कवायद तेज की गई है। पर्यटन विभाग इसी माह से देश के विभिन्न हिस्सों में दस रोड शो करने जा रहा है। जम्मू-कश्मीर के पुराने और नए पर्यटन स्थलों को लेकर पर्यटकों और ट्रैवल टूर ऑपरेटरों को प्रोत्साहित व जागरूक किया जाएगा। कोरोना के बाद श्री माता वैष्णो देवी के दरबार में भी श्रद्धालुओं की हाजिरी बढ़ने लगी है।

Preparations to attract tourists in Jammu and Kashmir, road shows to be held in ten big cities of the country
mubarak mandi mahal jammu - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पर्यटन विभाग जम्मू की ओर से फरवरी और मार्च में कोलकाता, सूरत, जयपुर, भोपाल, पुरी, भुवनेश्वर, बनारस, बंगलुरू, पुणे, लखनऊ और अमृतसर में रोड शो करने की योजना बनाई गई है। इस दौरान जम्मू संभाग के सनासर, बनी, पद्री, किश्तवाड़, पटनीटॉप, नत्थाटॉप आदि पर्यटन स्थलों के बारे में पर्यटकों का रुझान बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे।

 

Preparations to attract tourists in Jammu and Kashmir, road shows to be held in ten big cities of the country
mata vaishno devi jammu and kashmir - फोटो : अमर उजाला
कश्मीर में पहले से ही विश्व विख्यात गुलमर्ग सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर पर्यटन गतिविधियां चल रही हैं। अनुच्छेद 370 के निरस्त होने और कोविड महामारी के कारण पिछले डेढ़ साल में जम्मू कश्मीर में पर्यटन कारोबार की कमर टूट गई है। अब कोविड से सामान्य हो रहे हालात के बाद दोबारा पर्यटकों को घरेलू पर्यटन स्थलों पर लाने के प्रयास तेज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Preparations to attract tourists in Jammu and Kashmir, road shows to be held in ten big cities of the country
dal lake - फोटो : अमर उजाला

पर्यटन निदेशालयों को दिए गए निर्देश : आयुक्त सचिव
पर्यटन विभाग के आयुक्त सचिव सरमाद हफीज ने बताया कि जम्मू और कश्मीर पर्यटन निदेशालयों को रोड शो सहित अन्य गतिविधियों के लिए योजना बनाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी माह से रोड शो शुरू किए जाएंगे। कोशिश रहेगी कि देशभर में जहां ट्रैवल मार्ट हो रहे हैं, वहां रोड शो भी आयोजित किए जाएं, ताकि विभिन्न राज्यों के पर्यटकों को आमंत्रित किया जा सके।

विज्ञापन
Preparations to attract tourists in Jammu and Kashmir, road shows to be held in ten big cities of the country
patnitop - फोटो : फाइल
इसमें पुराने पर्यटन स्थलों का विस्तार करने के साथ नए स्थलों की शिनाख्त की गई है। इस साल अधिक से अधिक पर्यटकों को जम्मू कश्मीर में लाने के लिए सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में नए औद्योगिक एस्टेट बनाने की तैयारी, मिलेगा औद्योग को बढ़ावा
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed