फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जांबाजों ने कुछ ऐसे मार गिराए तीन आतंकी, साथ ही पढ़ें पाक की 5100 नापाक हरकतों के बारे में

Wed, 30 Dec 2020 02:22 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 30 Dec 2020 02:22 PM IST
विज्ञापन
Srinagar hmt encounter between terrorists and force in HMT area on outskirts of Srinagar
श्रीनगर एनकाउंटर - फोटो : बासित जरगर

श्रीनगर के लावापोरा इलाके हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। मारे गए आतंकियों की अभी शिनाख्त नहीं हुई है। वहीं, मुठभेड़ स्थल के पास  पत्थरबाजी कर रहे युवाओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े।

Srinagar hmt encounter between terrorists and force in HMT area on outskirts of Srinagar
श्रीनगर एनकाउंटर - फोटो : बासित जरगर

बता दें कि मंगलवार को सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन शुरू किया। आतंकी एक बिल्डिंग के अंदर छिपे हुए थे। इस दौरान सुरक्षाबलों ने आतंकियों से समर्पण करने की बात भी कही। लेकिन आतंकियों की ओर से लगातार फायरिंग जारी रही। इसके बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला।

Srinagar hmt encounter between terrorists and force in HMT area on outskirts of Srinagar
श्रीनगर एनकाउंटर - फोटो : बासित जरगर

इस ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों का खात्मा किया है। वहीं मुठभेड़ स्थल के पास पत्थरबाजी की घटना भी हुई। इस दौरान पत्थरबाजों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Srinagar hmt encounter between terrorists and force in HMT area on outskirts of Srinagar
श्रीनगर एनकाउंटर - फोटो : बासित जरगर

मेजर जनरल एचएस साही ने कहा कि हमारे पास इनपुट थे कि आतंकी क्षेत्र में एक बड़े हमले की साजिश रच रहे हैं। इसी के आधार पर नेशनल हाईवे के पास एक इमारत का घेराव किया गया। साथ ही आतंकवादियों से आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया। जैसा कि उनमें से एक ने बाहर आने की कोशिश की, अन्य दो आतंकवादियों ने सेना पर ग्रेनेड फेंके। उन्होंने कहा कि सेना, पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा शुरू किया गया संयुक्त अभियान आज सुबह 11:30 बजे समाप्त हुआ। हमने दूसरे दिन भी  आतंकवादियों से आत्मसमर्पण करने की अपील की, लेकिन उन्होंने फायरिंग और ग्रेनेड फेंककर जवाब दिया। इसके बाद सभी तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया।
 

विज्ञापन
Srinagar hmt encounter between terrorists and force in HMT area on outskirts of Srinagar
श्रीनगर एनकाउंटर - फोटो : बासित जरगर

साही ने कहा कि रात भर सुरक्षाबलों के खिलाफ जिस तरह के गोला-बारूद का इस्तेमाल किया गया, वह दर्शाता है कि आतंकवादी राष्ट्रीय राजमार्ग के पास कुछ बड़ी योजना बना रहे थे। मारे गए आतंकवादियों की पहचान अभी तक नहीं हुई है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed