{"_id":"5fec1ec43b3aac481039415e","slug":"fresh-snowfall-in-kashmir-snow-covered-like-white-sheet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में एक बार फिर बर्फबारी ने दी दस्तक, सफेद चादर से लिपटी घाटी, पर्यटकों के चेहरे खिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में एक बार फिर बर्फबारी ने दी दस्तक, सफेद चादर से लिपटी घाटी, पर्यटकों के चेहरे खिले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 30 Dec 2020 12:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कश्मीर में हुई जाता बर्फबारी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
श्रीनगर समेत कश्मीर घाटी के अन्य हिस्सों में एक बार फिर ताजा बर्फबारी हुई। जैसे ही सुबह श्रीनगर के लोग उठे तो चारों ओर बर्फ की सफेद चादर बिछी हुई दिखी। ऐसा ही हाल घाटी के अन्य हिस्सों का भी था। जहां इस बर्फबारी से तापमान में गिरावट दर्ज हुई, वहीं यहां के लोग इस बर्फबारी को फायदेमंद भी बता रहे हैं।
2 of 5
कश्मीर में हुई जाता बर्फबारी
- फोटो : amar ujala
मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर में करीब एक इंच बर्फबारी हुई, जोकि बाद में बारिश के चलते जल्द पिघल गई। गुलमर्ग में करीब सात इंच ताजा बर्फबारी हुई है। जबकि टंगमर्ग में 4 इंच बर्फ रिकॉर्ड की गई। कुलगाम में 3 इंच, पुलवामा में 3 इंच, शोपियां में 6 इंच, कुपवाड़ा में 3 इंच, बारामुला में 2 इंच, बडगाम में 1 इंच ताजा बर्फ रिकॉर्ड की गई।
3 of 5
बर्फबारी में खेलते बच्चे
- फोटो : amar ujala
उन्होंने बताया कि घने बादल छाए रहने के कारण श्रीनगर का न्यूनतम तापमान 0.0 डिग्री सेल्सियस रहा। बर्फबारी से पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों की दिक्कतें बढ़ जाती हैं, लेकिन स्थानीय लोग इस बर्फबारी को बेहद फायदेमंद मान रहे हैं। उनका कहना है सर्दियों के इस समय के दौरान होने वाली बर्फबारी गर्मियों में काफी लाभदायक साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कश्मीर में हुई जाता बर्फबारी
- फोटो : amar ujala
मौसम विभाग के अनुसार विश्व प्रसिद्ध स्कीइंग रिसॉर्ट गुलमर्ग में बीती रात तापमान शून्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। जबकि दक्षिण कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम में माइनस 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बता दें कि कश्मीर में इस समय सर्दियों के भीषण 40 दिन चल रहे हैं, जिसे चिल्ले कलां कहा जाता है। यह 21 दिसंबर को शुरू होता है और 31 जनवरी को समाप्त होता है। इस अवधि को सर्दियों का सबसे कठोर समय माना जाता है। मौसम विशेषज्ञों ने अगले 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश या बर्फबारी का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन
5 of 5
बर्फबारी का आनंद उठाते बच्चे
- फोटो : amar ujala
जम्मू-कश्मीर का ताज कहलाए जाने वाले विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में हुई ताजा बर्फबारी वहां घूमने पहुंचे पर्यटकों के लिए एक सौगात बनकर आई। जहां एक ओर पर्यटक बर्फबारी का आनंद ले रहे हैं। वहीं पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों के चेहरों पर भी मुस्कान लौट आई है। वहीं पर्यटन विभाग भी नए साल के बाद का प्लान बनाने के लिए विचार विमर्श कर रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।