फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फूलों के साथ निकल पड़ी वेलेंटाइन डे की तरफ प्रेम की गाड़ी

Sun, 07 Feb 2021 03:00 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sun, 07 Feb 2021 03:00 PM IST
विज्ञापन
valentine's week started with the rose day
रोज डे - फोटो : अमर उजाला

देशभर के साथ जम्मू-कश्मीर के विभिन्न क्षेत्रों में वेलेंटाइन वीक के पहले दिन रोज डे पर गुलाब भेंट कर अपनों के दिलों पर दस्तक दी गई। दोस्ती, प्यार, रिश्तों की मजबूती आदि को बयां करने के लिए अलग-अलग रंग के गुलाब भेंट किए गए। मंदिरों के शहर के युवाओं ने वेलेंटाइन वीक का खुले दिल से स्वागत किया है। बाजारों में सजी दुकानें और उनमें उमड़ी भीड़ इसकी हकीकत बयां करती हुई नजर आई।

valentine's week started with the rose day
रोज डे - फोटो : अमर उजाला

रोज डे को लेकर युवाओं में पूरा दिन उत्साह रहा। उमंग की तरंग को लिए अपनों और चाहने वालों को गुलाब भेंट किया गया। गिफ्ट गैलरियों में सुबह से ही युवाओं का पहुंचना शुरू हो गया था। नवविवाहितों की भी बाजारों में अच्छी खासी संख्या देखी गई। युवाओं के पसंदीदा पार्क बाग-ए-बाहु और शहर के अन्य पार्कों में भारी भीड़ उमड़ी। युवाओं ने इस उम्मीद के साथ गुलाब भेंट किया कि उनकी दोस्ती और प्यार मंजिल तक पहुंचेगा।

valentine's week started with the rose day
रोज डे - फोटो : अमर उजाला

वहीं शहर में बाइक और गाड़ियों में गुलाब के फूलों और गुलदस्ता को लेकर लोग जाते हुए नजर आए। वहीं सोशल मीडिया पर भी रोज डे को लेकर दिनभर सेलिब्रेशन देखने को मिला। फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर, इंस्टाग्राम, वीचेट, हाईक और अन्य सोशल एप पर सुबह से ही रोज डे पर बधाई संदेश भेजे जाने लगे। वेलेंटाइन वीक की शुरुआत पर पूरा दिन ही शहर और आसपास के बाजारों में गिफ्ट गैलरियों में खरीदारों की भीड़ पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन
valentine's week started with the rose day
रोज डे - फोटो : अमर उजाला

बच्चे, किशोर, युवा और उम्रदराज लोग अपनों को प्यार देने के लिए गुलाब खरीदते हुए नजर आए। युवाओं में गुलाब की सिंगल स्टिक पहली पसंद रही। इसमें गुलाब पर परफ्यूम से खुशबू बिखेरकर माहौल को खुशनुमा बनाया गया। क्रिस्टल, म्यूजिक गुलाब, फैदर रोज, गोल्डन रोज के अलावा अन्य उपहारों में टेड्डी बीयर, म्यूजिकल कपल, चाकलेट भी अपनों तक पहुंचाए गए।
 

विज्ञापन
valentine's week started with the rose day
रोज डे - फोटो : अमर उजाला

इस खास वीक के शुरू होने के साथ ही युवाओं पर वेलेंटाइन का नशा सिर चढ़कर बोल रहा है। वेलेंटाइन पर अपनों को कुछ खास देने के लिए बाजार में ढेर सारे गिफ्ट आइटम उपलब्ध है जिनकी जमकर खरीदारी भी शुरू हो चुकी है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों को आकर्षित करनी की तैयारी, देश के दस बड़े शहरों में होंगे रोड शो

कल मनाया जाएगा प्रपोज डे
वेलेंटाइन वीक का दूसरा पड़ाव यानी प्रपोज डे सोमवार को मनाया जाएगा। अपने प्यार को मंजिल तक पहुंचाने और जीवन भर साथ देने के लिए प्रपोज किया जाएगा। प्रपोज डे के लिए दुकानों पर तरह-तरह के कार्ड, कप, गिफ्ट की खरीदारी हो रही है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed