सब्सक्राइब करें

बिलावर में हादसा: जीरो मोड़ पर यात्रियों से भरी मिनी बस पलटी, 25 यात्री घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Wed, 28 Jul 2021 04:21 PM IST
विज्ञापन
Accident in Billawar: Minibus full of passengers overturned at zero turn, 25 passengers injured
बिलावर में हादसा - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर के बिलावर कटली रूट पर चलने वाली मिनी बस जीरो मोड़ के पास खाई में पलट गई। जिसमें 25 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से चार को उपजिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार हादसे का कारण मिनी बस की ब्रेक फेल होना है। चालक ने वाहन को रोकने का बस अड्डे से ही प्रयास करना शुरू कर दिया था पर बस की ब्रेक फेल होने की वजह से कुछ वाहनों के साथ भी मिनीबस की टक्कर हुई। इससे पहले कि चालक मिनी बस को कहीं सुरक्षित तरीके से रोक पाता मिनी बस ने रफ्तार पकड़ ली और मोड़ पर तेज गति से पलटकर खाई की ओर लुढक गई। दोपहर ढ़ाई बजे के लगभग हुए हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। बिलावर अड्डे से मात्र सौ मीटर की दूरी पर हुई हादसे के बाद पुलिस औरस्थानीय लोगों ने बचाव अभियान चलाया। घायलों में से कई का उपचार उपजिला अस्पताल में जारी है, वहीं कई को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी हुई है।

Trending Videos
Accident in Billawar: Minibus full of passengers overturned at zero turn, 25 passengers injured
बिलावर में हादसा - फोटो : अमर उजाला
प्राप्त जानकारी के अनुसार मिनीबस चालक भी हादसे में बुरी तरह से घायल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Accident in Billawar: Minibus full of passengers overturned at zero turn, 25 passengers injured
किश्तवाड़ में हादसा - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि रामबन के चिनाब में गिरी कार में सवार पलौड़ा के रहने वाले आरपीएफ सब इंस्पेक्टर, उनकी पत्नी और दो बच्चों का मंगलवार को भी कोई सुराग नहीं लग पाया, उनकी तलाश जारी है। सोमवार को कार दरिया में समा गई थी।
 
Accident in Billawar: Minibus full of passengers overturned at zero turn, 25 passengers injured
किश्तवाड़ में हादसा - फोटो : अमर उजाला
इसमें सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार, उनकी पत्नी आशा रानी और दोनों बेटे सवार थे। मंगलवार को पलौड़ा में घर पर दिनभर राकेश के रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहा। हर किसी की इस दुखद घटना को आंख नम है। सभी उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं।
विज्ञापन
Accident in Billawar: Minibus full of passengers overturned at zero turn, 25 passengers injured
किश्तवाड़ में हादसा - फोटो : अमर उजाला
पूर्व मंत्री बाली भगत भी राकेश के घर पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी। राकेश के घर पर उनके माता-पिता और एक छोटी बहन है। मां तो इस घटना की खबर सुनकर बेसुध हैं। पिता और बहन कुछ हिम्मत करके घर आने-जाने वाले लोगों से बात करने की कोशिश जरूर कर रहे हैं, लेकिन ज्यादा कुछ बोल नहीं पा रहे।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: बरासत में टीकाकरण बना चुनौती, अपनी जान जोखिम में डालकर वैक्सीनेशन कर रहे स्वास्थ्य कर्मी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed