{"_id":"60eea7ad8ebc3e1cc124ab68","slug":"aishmuqam-in-anantnag-kashmir-resident-carpenter-ruby","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टूट रही हैं कट्टरता की जंजीरें: विकासपथ पर घाटी की महिलाएं, इन हाथों में छिपी है बदलते कश्मीर की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूट रही हैं कट्टरता की जंजीरें: विकासपथ पर घाटी की महिलाएं, इन हाथों में छिपी है बदलते कश्मीर की कहानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कभी कट्टरता की जंजीरों में जकड़ी घाटी की महिलाएं अब अपनी किस्मत खुद बदल रही हैं। इतना ही नहीं खुद के हुनर से लोगों को रोजगार भी मुहैया करा रही हैं। वैसे तो घाटी की कई महिलाएं अपने जज्बे के चलते देश-विदेश में नाम कमा रही हैं, लेकिन सामान्य और आतंकग्रस्त इलाकों की महिलाओं का आगे आना बहुत मायने रखता है। ये वही महिलाएं हैं जिनको लंबे अर्से तक कट्टरता की बेड़ियों ने जकड़े रखा है।
ऐसी ही सफलता की एक कहानी अनंतनाग जिले के ऐशमुक़ाम की है। जहां रूबी अपने हुनर से पति और परिवार की मदद करने के साथ ही लोगों को रोजगार भी दे रही हैं। रूबी कारपेंटर का काम करती हैं। उनके कारखाने में चार से पांच लोग काम करते हैं। जिसके बदले उनको अच्छी रकम मिलती है। रूबी का कहना है कि मैं अपने काम से बहुत खुश हूं। मुझे गर्व है कि अल्लाह ने मुझे इस काबिल बनाया कि मैं खुद के परिवार के साथ लोगों को रोजगार भी दे पा रही हूं।
2 of 5
ऐशमुक़ाम निवासी रूबी
- फोटो : अमर उजाला
रूबी ने कहा कि बड़े परिवारों की महिलाएं और बेटियां अपना मुकाम हासिल कर पाती हैं लेकिन मध्यम वर्ग और निम्न वर्ग की महिलाओं को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।
3 of 5
ऐशमुक़ाम निवासी रूबी
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि मैं अपने जैसी महिलाओं और उनके परिवार के लोगों से कहूंगी कि वो आगे आएं और खुद को सशक्त करें। महिला सशक्तिकरण के जरिए ही समाज को बदला जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ऐशमुक़ाम निवासी रूबी
- फोटो : अमर उजाला
रूबी की इस पहल और कदम के पीछे सबसे अहम बात ये है कि उनके पति भी इस काम से बेहद खुश हैं।
विज्ञापन
5 of 5
ऐशमुक़ाम निवासी रूबी
- फोटो : अमर उजाला
रूबी के काम में वह मदद करते हैं। साथ ही काम में और निखार लाने के लिए प्रोत्साहित भी करते हैं। उनके पति का नाम रियाज अहमद है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।