फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भोलेनाथ के भक्तों के लिए अच्छी खबर, पढ़ें ये रिपोर्ट और करें बाबा अमरनाथ के दर्शन

Sat, 13 Jun 2020 10:48 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 13 Jun 2020 10:48 AM IST
विज्ञापन
Amarnath Yatra Considering sending only two thousand devotees daily for darshan
बाबा बर्फानी - फोटो : अमर उजाला

कोविड संकट के बीच अमरनाथ यात्रा का सीमित और सांकेतिक होना तय है। यात्रा 21 जुलाई से 3 अगस्त तक केवल बालटाल ट्रैक से कराने की तैयारी की जा रही है। सीमित यात्रा में रोजाना सिर्फ 2000 यात्रियों को ही शामिल करने पर विचार किया जा रहा है। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की ओर से जल्द ही बैठक कर यात्रा की तिथि पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।



 

Amarnath Yatra Considering sending only two thousand devotees daily for darshan
बाबा बर्फानी - फोटो : अमर उजाला

सूत्रों के अनुसार सीमित यात्रियों के साथ कोविड महामारी को देखते हुए यात्रा के दौरान सामाजिक दूरी सहित अन्य गाइडलाइन का सख्ती से पालन किया जाएगा। बाबा अमरनाथ व बूढ़ा अमरनाथ यात्री न्यास के सदस्यों ने उपराज्यपाल को 15 दिन की यात्रा करने, श्रीनगर से चॉपर सेवा शुरू करके पवित्र गुफा के पास यात्रियों को उतारने, बालटाल से दोमेल तक बैटरी कार सेवा आदि के सुझाव दिए हैं।


 
Amarnath Yatra Considering sending only two thousand devotees daily for darshan
बाबा बर्फानी - फोटो : अमर उजाला

कोविड संकट के चलते यात्रियों की आयु सीमा में कटौती होना संभव है। इसमें 55 वर्ष तक के आयु के ही यात्रियों को भेजने का विचार है। इस बार बच्चों और बुजुर्गों को यात्रा करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। बोर्ड सूत्रों के अनुसार बालटाल ट्रैक से बर्फ हटाने का काम किया जा रहा है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Amarnath Yatra Considering sending only two thousand devotees daily for darshan
बाबा बर्फानी - फोटो : अमर उजाला

इस ट्रैक से एक ही दिन में यात्री बाबा बर्फानी के दर्शन करके लौट सकते हैं। कम अवधि की यात्रा में बाबा बर्फानी के दर्शन से वंचित रह जाने वाले यात्रियों के लिए सुबह और शाम की आरती को देश विदेश में प्रसारित किया जाएगा।


 
विज्ञापन
Amarnath Yatra Considering sending only two thousand devotees daily for darshan
अमरनाथ यात्रा की प्रथम पूजा - फोटो : अमर उजाला

इस साल तय शेड्यूल में अमरनाथ यात्रा को 23 जून से 3 अगस्त तक 42 दिन की यात्रा चलाना प्रस्तावित था। लेकिन कोविड संकट के चलते अभी तक अग्रिम यात्री पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। पंजीकरण की तिथि को चार बार स्थगित किया जा चुका है। बोर्ड सूत्रों के अनुसार जुलाई के पहले सप्ताह में बोर्ड की बैठक में अंतिम फैसला लिया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed