कश्मीर अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है, और ट्यूलिप गार्डन में खिलने वाले ट्यूलिप के रंग बिरंगे फूल इसकी सुंदरता को और निखार देते हैं। कश्मीर की हसीन वादियों के साथ-साथ करीब 5 हेक्टेयर से अधिक जमीन पर फैले इस गार्डन में वसंत की शुरुआत के साथ ही रंग बिरंगे ट्यूलिप खिल जाते हैं।
पर्यटकों के लिए तैयार किया जा रहा एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन, देखें तस्वीरें
एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन को स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों के लिए तैयार किया जा रहा है। इसे पर्यटकों के लिए खोलने की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है ताकि यहां आने वाले लोगों का रंग बिरंगी ट्यूलिप मन मोह ले। अप्रैल के पहले सप्ताह में इसे औपचारिक तौर पर खोल दिया जाएगा।
-ट्यूलिप गार्डेन को पहले सिराज बाग के नाम से भी जाना जाता था।
-यह बाग जबरवन पहाड़ियों के दामन में मुगल बाग चश्माशाही के नजदीक स्थित है।
-पर्यटकों और स्थानीय लोगों में प्रसिद्ध इस बाग में लाखों ट्यूलिप के फूल खिलते हैं।
-फिल्मों और टीवी सिरियल्स की भी शूटिंग के लिए यह प्रसिद्ध है।
-मार्च-अप्रैल में केवल 15 से 20 दिन के लिए खुलने वाले इस बाग में लाखों लोग आते हैं।
