फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उड़ी हमले के बाद भी नहीं जागी जम्मू-कश्मीर पुलिस, देखिए लापरवाही की तस्वीरें

Wed, 21 Sep 2016 05:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 21 Sep 2016 05:13 PM IST
विज्ञापन
bad Security arrangements in Jammu
jammu - फोटो : Amar Ujala
उड़ी में आतंकी हमले के बाद भी जम्मू में सुरक्षा व्यवस्था में अब भी कई खामियां नजर आती हैं। आतंकी गतिविधियों के बढ़ने के बाद सुरक्षा अलर्ट तो जारी कर दिया गया है लेकिन कई स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था में अब भी कई सुराख हैं। हाई अलर्ट के बीच जम्मू के प्रमुख धार्मिक स्थलों, पब्लिक प्लेस व प्रतिष्ठानों की सुरक्षा का जायजा लेने पर कई खामियां नजर आईं। रघुनाथ मंदिर और एयरपोर्ट पर सुरक्षा के इंतजाम कुछ संतोषजनक जरूर दिखे, लेकिन रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, महामाया मंदिर, बावे वाली माता, पुलिस हेडक्वार्टर आदि क्षेत्रों में सुरक्षा के नाम पर केवल चंद जवान ही खड़े दिखे। शहर के अधिकतर नाके भी खाली थे। सुरक्षा कर्मियों की संख्या भी पहले जैसी ही दिखी। 
bad Security arrangements in Jammu
jammu - फोटो : Amar Ujala
पोस्टों पर सुरक्षा जवान नहीं
बस स्टैंड के मंदिर की पौड़ी वाले पोस्ट पर मंगलवार सुबह 11:10 बजे कोई सुरक्षा कर्मी नहीं दिखा। आगे इंदिरा चौक पर सुबह पोस्ट पर कोई जवान मौजूद नहीं था, वैसे दो-तीन पुलिसकर्मी आटो और बाइक चालकों को रोक-रोककर उनके कागजात जांचने में मशगूल जरूर दिखे। सुबह 11:20 बजे रघुनाथ मंदिर के सामने की ओर जाती रेजिडेंसी रोड के पहले पोस्ट पर कोई जवान नहीं था। डोगरा चौक पर सुबह 11:30 बजे के करीब परेड की ओर जाते रास्ते पर पोस्ट पर तो कोई तैनाती नहीं थी, सिर्फ दो पुलिस जवान बाइक चालकों को रोककर हेलमेट आदि की जांच में जुटे थे। बीसी रोड से लेकर बस स्टैंड तक सभी द्वार पर जवानों की गिनती न के बराबर थी। 
bad Security arrangements in Jammu
jammu - फोटो : Amar Ujala
स्टेशन की सुरक्षा ढीली, स्कैनिंग मशीन खराब
रेलवे स्टेशन की सुरक्षा जांच के लिए लगाई स्कैनिंग मशीन खराब दिखी। प्रवेश द्वारों पर भी दो जवान ही सुुरक्षा के लिए तैनात दिखे। सामान्य टिकट घर के बगल से लगी स्कैनिंग मशीन खराब पाई गई, जिसे ठीक करने में मैकेनिक जुटे हुए थे। सीसीटीवी कैमरों के क्रियान्वयन पर जीआरपी एसएसपी राजिंदर कुमार गुप्ता ने कहा कि सुरक्षा के लिहाज से कैमरों के आधुनिक वर्जन इंस्टाल करने के लिए रेलवे डिपार्टमेंट को प्रस्ताव भेजा है। पहले से जो कैमरे लगे हैं, वे काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम पूरी मुस्तैदी बरत रहे हैं। रेलवे स्टेशन परिसर क्षेत्र से सुरक्षा की दृष्टि से रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों को पहले ही दूर किया जा चुका है। प्लेटफार्म में पोस्ट पर बंदूकधारी जवान मुस्तैद थे। स्टेशन के चारों तरफ सीमा पर पहली पोस्ट से लेकर सभी पोस्टों पर जवान नजर आए। स्टेशन के दूसरी तरफ आयल केंद्र व गोदाम की तरफ सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं दिखा। खुले में कंटीले तार भी नहीं दिखाई दी, जो किसी को भी अंदर आने से रोक सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
bad Security arrangements in Jammu
jammu - फोटो : Amar Ujala
कई सीसीटीवी कैमरे भी खराब
नगर के करीब दो दर्जन स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे खराब हैं। कैमरों को ठीक करने के लिए जिस कंपनी को कहा गया है, उसने भी कई प्रस्ताव के बाद कैमरे ठीक नहीं किए हैं। पुलिस को प्राइवेट और व्यापारियों द्वारा लगाए कैमरों से ही मुश्किल समय में काम चलाना पड़ रहा है। चौक चौराहों पर जहां कैमरे ठीक चल रहे हैं, वहीं सुरक्षा जवानों की मौजूदगी न के बराबर थी।   
विज्ञापन
bad Security arrangements in Jammu
jammu - फोटो : Amar Ujala
अधिकारियों का दावा
जम्मू के एसएसपी डा. सुनील गुप्ता के अनुसार प्रमुख स्थलों पर सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता हैं। पुलिस ने अतिरिक्त मुस्तैदी बरती है और सीआरपीएफ की कंपनियां भी तैनात हैं। सूचना तंत्र मजबूत है। शिफ्ट में पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। जो नाकों की जांच कर रहे हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों में घुसपैठ और आतंकी सूचनाओं पर पूरी नजर है। एसओजी को भी सतर्क किया गया है। र्कई जगह पर सीसीटीवी कैमरे खराब हैं, लेकिन उन्हें भी कंपनी ठीक कर रही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed