फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आसमान से आतंक पर प्रहारः दुर्गम इलाकों में छिपे आतंकियों के सफाए के लिए सेना ने संभाला मोर्चा

Mon, 15 Jun 2020 02:08 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 15 Jun 2020 02:08 PM IST
विज्ञापन
CASO was launched in upper reaches of Dachigam National park in outskirts of srinagar
भारतीय सेना - फोटो : सोशल मीडिया

सुरक्षाबलों ने श्रीनगर के डचीगम इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया है। पर्वतीय इलाकों में आतंकियों के छिपे होने की आशंका के चलते हेलीकॉप्टर की भी मदद ली जा रही है। बता दें कि सुरक्षाबलों को सूचना मिली कि इलाके में आतंकियों ने कई जगहों पर शरण ले रखी है। लेकिन इन इलाकों में दुर्गम रास्ते और जंगल होने के कारण तलाशी अभियान में दिक्कतें आ रही थीं। इसी को देखते हुए सुरक्षाबल हेलीकॉप्टर की मदद से तलाशी अभियान चला रहे हैं।

CASO was launched in upper reaches of Dachigam National park in outskirts of srinagar
भारतीय सेना - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि घाटी का माहौल खराब करने के लिए आतंकी संगठन लगातार साजिश रच रहे हैं। उत्तरी कश्मीर में शनिवार को सैन्य वाहनों को उड़ाने की आतंकियों ने साजिश रची थी। जिसे सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया। श्रीनगर-बांदीपोरा राजमार्ग पर प्लांट की गई आईईडी को बरामद कर सुरक्षाबलों ने एक बड़े हादसे को टाल दिया।

CASO was launched in upper reaches of Dachigam National park in outskirts of srinagar
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला

जिले के नादिहाल इलाके में पोपछान के करीब शनिवार की सुबह सेना की 14 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) की रोड ओपनिंग पार्टी को इलाके में सड़क किनारे एक संदिग्ध वस्तु दिखी। आईईडी डिटेक्टर और खोजी कुत्तों की मदद से करीब जाकर देखा तो पता चला कि एक सिलेंडर में आईईडी प्लांट की गई थी। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
CASO was launched in upper reaches of Dachigam National park in outskirts of srinagar
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद राजमार्ग पर आवागमन रोक दिया गया। साथ ही बम निरोधक दस्ते को सूचित किया गया। आईईडी पर लगे सर्किट को काटकर उसे निष्क्रिय कर दिया गया। इस तरह एक बड़े हादसे को टाल दिया गया। 


 
विज्ञापन
CASO was launched in upper reaches of Dachigam National park in outskirts of srinagar
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला

उत्तरी कश्मीर में कुपवाड़ा-बारामुला हाईवे पर नौ जून को सैन्य वाहनों के काफिले को उड़ाने की आतंकियों की साजिश को सुरक्षा बलों ने नाकाम किया था। सड़क किनारे प्लांट की गई 10 किलो आईईडी बरामद कर उसे निष्क्रिय किया गया था। 19 मार्च को भी बांदीपोरा जिले के नादिहाल में हायर सेकेंडरी स्कूल के करीब आतंकियों ने आईईडी प्लांट की थी, जिसे समय रहते निष्क्रिय कर दिया गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed