फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीआरपीएफ की 'मददगार बेटियों' ने कोरोना से जंग में संभाल रखा मोर्चा, देखें वीरांगनाओं का साहस

Tue, 14 Apr 2020 02:49 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 14 Apr 2020 02:49 PM IST
विज्ञापन
crpf india women warriors making food packets to be distributed amongst needy under Madadgar CAFY scheme
जरूरतमंदों के लिए भोजन के पैकेट तैयार करतीं सीआरपीएफ मददगार की वीरांगनाएं - फोटो : सीआरपीएफ मददगार

जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस तेजी से पांव पसार रहा है। इस जंग में जीत सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षाबलों की ओर से भरकस प्रयास किया जा रहा है। वीर सपूतों के साथ ही देश की बहादुर बेटियों यानी कि सीआरपीएफ की वीरांगनाओं ने भी मोर्चा संभाल रखा है।

crpf india women warriors making food packets to be distributed amongst needy under Madadgar CAFY scheme
जरूरतमंदों के लिए भोजन के पैकेट तैयार करतीं सीआरपीएफ मददगार की वीरांगनाएं - फोटो : सीआरपीएफ मददगार

लॉकडाउन के चलते प्रदेश में कोई भूखा न रहे इसके लिए देश की बहादुर बेटियों ने मोर्चा संभाला है। इनकी ओर से जरूरतमंदों के बीच भोजन के पैकेट वितरित किए जा रहे हैं। सीआरपीएफ की महिला योद्धा लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील भी कर रही हैं।

crpf india women warriors making food packets to be distributed amongst needy under Madadgar CAFY scheme
जरूरतमंदों के लिए भोजन के पैकेट तैयार करतीं सीआरपीएफ मददगार की वीरांगनाएं - फोटो : सीआरपीएफ मददगार

बता दें कि आतंकियों से मोर्चा लेने के साथ ही कोरोना के संक्रमण और लॉकडाउन के बीच सीआरपीएफ की ‘मददगार’ टीम स्थानीय लोगों की एक पुकार पर हर इलाके में पहुंच रही है। लोगों की समस्याओं के समाधान के साथ ही उन्हें जरूरत की चीजें भी मुहैया करा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
crpf india women warriors making food packets to be distributed amongst needy under Madadgar CAFY scheme
जरूरतमंदों के लिए भोजन के पैकेट तैयार करतीं सीआरपीएफ मददगार की वीरांगनाएं - फोटो : सीआरपीएफ मददगार

सीआरपीएफ के डीआईजी दिलीप कुमार अंबेश का कहना है कि कुलगाम व अनंतनाग में सीआरपीएफ की ओर से इन दिनों सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालने के साथ ही कोरोना से जंग में भी भूमिका निभाई जा रही है ताकि जरूरतमंदों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन
crpf india women warriors making food packets to be distributed amongst needy under Madadgar CAFY scheme
जरूरतमंदों के लिए भोजन के पैकेट तैयार करतीं सीआरपीएफ मददगार की वीरांगनाएं - फोटो : सीआरपीएफ मददगार

उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने मददगार को फोन कर मदद की गुहार लगाई जिस पर टीम ने तत्काल उक्त इलाके में पहुंचकर उनकी मदद की। अंबेश ने बताया कि टीम ने किसी भी समस्या के हल के लिए लोगों को व्हाट्सएप नंबर भी दिए हैं। एक फोन कॉल या व्हाट्सएप पर सभी जरूरतमंदों को सहायता पहुंचाई जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed