सब्सक्राइब करें

40 हजार भक्तों ने किए मां वैष्णो देवी के दर्शन, इस दिन होती सबसे अधिक भीड़

ब्यूरो, अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 10 Oct 2018 08:06 PM IST
विज्ञापन
Devotees visit to pray Mata Vaishno devi temple in jammu at Navratri 2018
Jammu navratri

आज से नवरात्र शुरू हो चुका है। ऐसे में लोग खास तौर वैष्णो देवी जाकर माता का दर्शन कर रहे हैं। इस दौरान मंदिर में भक्तों की भयंकर भीड़ लग रही है। नवरात्र में खास 2 दिनों में माता के दरबार में भक्तों की सबसे अधिक लाइन लगती है। 

Trending Videos
Devotees visit to pray Mata Vaishno devi temple in jammu at Navratri 2018
Jammu navratri

प्रथम नवरात्र पर चालिस हजार के करीब श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के दर्शन किए। पिछले वर्ष भी शारदीय नवरात्र पर लगभग इतने ही भक्तों ने भवन में माथा टेका था। पहले और आखिरी नवरात्र पर दर्शन करने वालों की संख्या ज्यादा होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Devotees visit to pray Mata Vaishno devi temple in jammu at Navratri 2018
Jammu navratri

पंजीकरण कक्ष के अनुसार प्रथम शारदीय नवरात्र पर शाम पांच बजे तक 25 हजार के करीब भक्त पंजीकरण करवा चुके थे। वहीं पंजीकरण कक्ष के बंद होने से कुछ समय पहले तक यह आंकड़ा चालीस हजार के करीब पहुंच गया था, जबकि हेलीकाप्टर से जाने वाले भक्त इसमें शामिल नहीं थे।

Devotees visit to pray Mata Vaishno devi temple in jammu at Navratri 2018
Jammu navratri

शारदीय नवरात्र में आते हैं ज्यादा श्रद्धालु 
शारदीय नवरात्र में चैत्र नवरात्र के मुकाबले भक्तों की संख्या अधिक रहती है। वर्ष 2017 के शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन 41126 भक्तों ने भवन में माथा टेका था, जबकि वर्ष 2016 में यह संख्या 38 हजार के करीब थी। नवरात्र पर्व के बीच आने वाले शनिवार को भी भक्तों की संख्या अधिक रहती है। पिछले वर्ष शारदीय नवरात्र पर तीन लाख के करीब भक्तों ने भवन में माथा टेका था।

विज्ञापन
Devotees visit to pray Mata Vaishno devi temple in jammu at Navratri 2018
Jammu navratri

अब एक करोड़ होता है वार्षिक आंकड़ा
गौरतलब है कि श्राइन बोर्ड के गठन से पहले भक्तों की वार्षिक संख्या पंद्रह लाख तक ही सिमित थी। वर्तमान में भक्तों का वार्षिक आंकड़ा एक करोड़ तक पहुंचता है। महोत्सव जैसे आयोजन से भी भक्तों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी लाने के लिए कई योजनाओं पर काम जारी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed