फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तानी गोलाबारी भी नहीं डिगा पाई इस छात्रा के हौसले, विषम परिस्थितियों में रचा कीर्तिमान

Tue, 16 Jun 2020 10:44 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 16 Jun 2020 10:44 AM IST
विज्ञापन
Harmeet Kaur of Samba has got second position in tenth examination of JKBose
सांबा जिले की हरमीत कौर - फोटो : ANI

जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने सोमवार को दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया। परीक्षा में 70 फीसदी विद्यार्थी सफल रहे हैं। इसमें 72 प्रतिशत छात्राएं व 68 प्रतिशत छात्र हैं। पिछले साल दसवीं की परीक्षा में 64.91 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए थे। सांबा जिले की हरमीत कौर ने जम्मू कश्मीर स्कूल बोर्ड की दसवीं परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया है।। अहम बात ये है कि जिन परिस्थितियों में हरमीत ने सफलता पाई है वो काबिले तारीफ है।

Harmeet Kaur of Samba has got second position in tenth examination of JKBose
सांबा जिले की हरमीत कौर - फोटो : ANI

जिस क्षेत्र में हरमीत रहती हैं वहां अक्सर पाकिस्तानी गोले आकर गिरते हैं। इससे उनकी पढ़ाई में काफी दिक्कतें आ रही थीं। बावजूद इसके हरमीत ने हौसला नहीं हारा।

Harmeet Kaur of Samba has got second position in tenth examination of JKBose
हरमीत - फोटो : ANI

उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी गोलाबारी से बहुत दिक्कतें होती हैं। गोलाबारी से शोर होता है साथ ही यह पता नहीं कि कब घर छोड़कर जाना पड़े। लेकिन मैंने हिम्मत नहीं हारी। वहीं जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (जेकेबोस) की चेयरमैन प्रो. वीणा पंडिता के अनुसार समर जोन में आने वाले स्कूलों में इस बार 541 परीक्षा केंद्रों पर कुल 53,807 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें 37,458 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। 16,222 विद्यार्थी सफल नहीं हो पाए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Harmeet Kaur of Samba has got second position in tenth examination of JKBose
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने बताया कि 119 विद्यार्थी अनुचित साधनों के इस्तेमाल में पकड़े गए हैं। आठ परीक्षार्थियों का परिणाम बाद में घोषित किया जाएगा। परीक्षा में 29487 छात्र व 24320 छात्राएं शामिल हुई थीं।


 
विज्ञापन
Harmeet Kaur of Samba has got second position in tenth examination of JKBose
उप राज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू - फोटो : अमर उजाला

उप राज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू, सलाहकार केके शर्मा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. असगर हसन समून ने सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। बोर्ड चेयरमैन प्रो. वीणा पंडिता ने कहा कि जेके बोस विद्यार्थियों के भविष्य के प्रति संवेदनशील है। इस वजह से तय तिथि के पहले ही परिणाम घोषित किया गया है। सफल न होने वाले विद्यार्थी निराश न हों बल्कि अगली परीक्षा के लिए तैयारी करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed