जम्मू-कश्मीर में बढ़ता संक्रमण कोरोना की तीसरी लहर की दस्तक का संदेश दे रहा है। पिछले चार दिनों से प्रदेश में नए संक्रमित मामलों में लगातार बढ़ोतरी हुई है। दस दिन पहले यह आंकड़ा 63 तक भी पहुंच गया था, लेकिन वर्तमान में यह दो सौ के करीब पहुंच गया है। चिंता यह है कि कई जिलों में मिल रहे नए संक्रमित मामले स्थानीय स्तर के हैं, यानी उन जिलों में संक्रमण का प्रसार जारी है। इस बीच वीरवार को प्रदेश में 181 संक्रमित मामले मिले और चौबीस घंटे में जीएमसी जम्मू में कोविड से एक मौत हुई है। दूसरी लहर की बात करें तो गत फरवरी में भी न्यूनतम स्तर पर संक्रमित मामले पहुंच गए थे, लेकिन मार्च में दोबारा नए मामलों में बढ़ोतरी हुई और मई जून में कोविड पीक पर रहा। इसी तरह दूसरी लहर के बाद जून के अखिर में संक्रमण का प्रसार कम हो गया था और जुलाई के आखिर तक इसमें न्यूनतम स्तर पर मामले मिले। लेकिन पिछले कुछ दिनों से संक्रमित मामलों में फिर बढ़ोतरी से प्रदेश प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। वीरवार को जिला डोडा में 24 स्थानीय स्तर के संक्रमित मामले मिले। श्रीनगर में सर्वाधिक 37 संक्रमित मामले मिले।
जम्मू-कश्मीर: कोरोना संक्रमित मामलों में उछाल, प्रदेश में 181 संक्रमित और एक की मौत
तिथि संक्रमित मामले मौत
29 जुलाई 181 1
28 जुलाई 160 1
27 जुलाई 107 कोई मौत नहीं
26 जुलाई 102 1
45 आयु वर्ग में अभी सौ फीसदी टीकाकरण नहीं
जम्मू-कश्मीर में 45 से अधिक आयु वर्ग में 100 फीसदी टीकाकरण (पहली डोज) के लक्ष्य को हासिल नहीं किया जा सका है। प्रदेश में इस वर्ग में 99.39 फीसदी लोगों को टीकाकरण हो चुका है। इस वर्ग में 12 जिलों में सौ फीसदी टीकाकरण हो चुका है।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: अरनिया में दिखा ड्रोन, आसमान में लाल और हरी रोशनी दिखने से फैली सनसनी