{"_id":"5d511f248ebc3e6d007e0c93","slug":"jammu-kashmir-bakrid-visuals-and-photos-bakrid-kashmir-celebrations-latest-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: कश्मीर में दुआ के लिए उठे हजारों हाथ, बस एक कसर रह गई बाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: कश्मीर में दुआ के लिए उठे हजारों हाथ, बस एक कसर रह गई बाकी
Mon, 12 Aug 2019 04:32 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Mon, 12 Aug 2019 04:32 PM IST
विज्ञापन
बकरीद की नमाज अदा करते लोग
- फोटो : संजय गुप्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकरीद के पर्व पर कश्मीर में लोगों ने नमाज अदा की। स्थानीय पुलिस के मुताबिक किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। अधिकारियों ने रविवार को कहा था कि लोग अपनी नजदीकी मस्जिद में नमाज अदा कर सकेंगे। फिर भी भीड़ को इकट्ठा नहीं होने दिया जाएगा। जहां घाटी दुल्हन की तरह सजी दिख रही है वहीं लोगों में एक कसक बाकी नजर आ रही है। लोगों का कहना है कि हर साल की तरह इस बार हम लोग खुल कर बकरीद नहीं मना पा रहे हैं। इस कारण है कश्मीर में लागू कई तरह की बंदिशें।
डीसी जम्मू सुषमा चौहान ने बकरीद पर लोगों को बांटी मिठाईयां
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक लोगों ने बकरीद के पर्व पर नमाज अदा की, साथ ही अलग-अलग कई मस्जिदों में मिठाई बांटी गई। अनुच्छेद 370 हटने के बाद लगे प्रतिबंधों से लोगों को थोड़ी छूट भी दी गई।
जिला प्रशासन जम्मू-कश्मीर में स्थिति की लगातार समीक्षा कर रहा है। साथ ही लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक अन्य अधिकारी ने कहा कि सरकार ने कश्मीर घाटी में पर्याप्त भोजन और अन्य आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता की भी व्यवस्था की है। कुछ सामानों को लोगों तक पहुंचाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता जम्मू-कश्मीर में शांति बनाए रखना और किसी भी हादसे को रोकना है।