फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीरः राहुल गांधी को नसीहत और खुद के जेल जाने के बारे में ऐसा बोले थे राज्यपाल मलिक

Sat, 26 Oct 2019 10:32 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 26 Oct 2019 10:32 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir governor satyapal malik statements on himself and rahul gandhi
अमित शाह और सत्यपाल मलिक (फाइल फोटो)

जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक अपने कई बयानों से राज्य के साथ ही देश भर में चर्चा में बने रहे। बेबाक शैली और निर्णयों के लिए उनका कार्यकाल हरदम याद किया जाएगा। अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद शुरू हुई सियासी बयानबाजी के बीच कई बार मलिक ने नेताओं को जबरदस्त फटकार भी लगाई।



पढ़िए राज्यपाल मलिक के बड़े और अहम बयान

jammu kashmir governor satyapal malik statements on himself and rahul gandhi
राज्यपाल सत्यपाल मलिक, फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती सहित नजरबंद किए गए अन्य नेताओं पर राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने तंज कसते हुए कहा था कि क्या आप नहीं चाहते हैं लोग नेता बनें। मैं 30 बार जेल गया हूं। जो लोग जेल जाते हैं, वे नेता बनते हैं। उन्हें वहां रहने दें। जितना ज्यादा वक्त वे जेल में बिताएंगे, चुनाव प्रचार के समय उतना ही वे दावे कर पाएंगे। मैंने छह महीने जेल में गुजारे हैं।

jammu kashmir governor satyapal malik statements on himself and rahul gandhi
राज्यपाल सत्यपाल मलिक, फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

इसी मामले पर मलिक ने कहा, इसलिए अगर आपको उनसे हमदर्दी है, तो उन्हें हिरासत में लेने से दुखी नहीं हों। वे सभी अपने घरों में हैं। मैं आपातकाल के दौरान फतेहगढ़ जेल में था जहां पहुंचने में दो दिन लगते थे। अगर किसी मुद्दे पर किसी को हिरासत में लिया जाता है और उसकी मर्जी है तो वह राजनीतिक लाभ लेगा।’’ फारूक अब्दुल्ला अपने घर में हैं, जबकि उनके बेटे उमर हरि निवास में हैं। वहीं महबूबा मुफ्ती को चश्मेशाही में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
jammu kashmir governor satyapal malik statements on himself and rahul gandhi
राज्यपाल सत्यपाल मलिक, फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

राज्य को विशेष दर्जा प्रदान करने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को हटाने के बाद मुख्यधारा के सियासतदानों को नजरबंद रखने को राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने यह कहते हुए न्यायोचित ठहराया था कि जितना ज्यादा वक्त वे जेल में रहेंगे उन्हें इसका उतना ही राजनीतिक फायदा मिलेगा।
 

विज्ञापन
jammu kashmir governor satyapal malik statements on himself and rahul gandhi
राज्यपाल सत्यपाल मलिक, राहुल गांधी - फोटो : फाइल, अमर उजाला

अनुच्छेद 370 हटाने जाने के बाद राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान के बाद मलिक ने कहा कि राहुल गांधी को अपने एक नेता के व्यवहार के बारे में शर्मिंदा होना चाहिए जो संसद में मूर्खों का तरह बात कर रहे थे। मैंने राहुल गांधी को यहां आने के लिए आमंत्रित किया है। मैं उन्हें एक विमान भेजूंगा, आप स्थिति का जायजा लें और फिर बोलें। आप एक जिम्मेदार व्यक्ति हैं और आपको इस तरह से नहीं बोलना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed