फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather news

Jammu News: जम्मू में झमाझम बारिश, अगले पांच दिन भी बरसेंगे बादल

विज्ञापन
weather news
हाईवे पर नगरोटा और उधमपुर के पास भूस्खलन से यातायात हुआ प्रभावित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में बुधवार को मौसम का मिजाज बदला रहा। जम्मू संभाग के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में सुबह तेज बारिश हुई। कश्मीर संभाग के अधिकांश हिस्सों में मौसम सामान्य रहा। जम्मू में बीते 24 घंटे में 88.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। सांबा में 85 और कठुआ में 76.6 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में भी बारिश की संभावना जताई है।

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगरोटा और उधमपुर के पास भूस्खलन होने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि जम्मू संभाग में 23 अगस्त तक संवेदनशील स्थानों पर भूस्खलन, मलबा गिरने और अचानक बाढ़ का खतरा बना रहेगा, इसलिए लोग सतर्कता बरतें। जम्मू संभाग में 20 अगस्त को अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं। कश्मीर संभाग में 19 अगस्त को अलग-अलग स्थानों पर बारिश के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की तेज हवा चलने की चेतावनी है।
विज्ञापन

-----

सुबह 8:30 बजे तक कहा-कितनी बारिश

स्थान बारिश (मिमी. में)
जम्मू 88.7
सांबा 85.0
कठुआ 76.6
कटड़ा 48.2
रियासी 39.0
उधमपुर 32.2
बनिहाल 20.7
डोडा 9.0
रामबन 6.5
भद्रवाह 1.8
पुंछ 1.5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed