{"_id":"6a862008e59910539c0db75b","slug":"development-news-jammu-news-c-10-jmu1062-990596-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पुराने रेहड़ी जोन का बदलेगा चेहरा\nगांधीनगर में बनेगा आधुनिक फूड हब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पुराने रेहड़ी जोन का बदलेगा चेहरा गांधीनगर में बनेगा आधुनिक फूड हब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- 120 फूड कार्ट होंगे स्थापित, पहले चरण में 22 तैयार
- पानी, रोशनी और सफाई समेत मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। गांधीनगर के पुराने रेहड़ी जोन को अब आधुनिक फूड जोन के रूप में विकसित किया जा रहा है। नगर निगम आयुक्त डॉ. देवांश यादव ने बुधवार को निर्माणाधीन फूड जोन का निरीक्षण किया। नए फूड कार्ट आवंटित किए गए विक्रेताओं से बातचीत कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
नगर निगम की यहां कुल 120 आधुनिक फूड कार्ट स्थापित करने की योजना है। पहले चरण में 22 फूड कार्ट तैयार हो चुके हैं। फूड जोन में पानी की आपूर्ति, छत की सुविधा, स्ट्रीट लाइट और नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था विकसित की जा रही है। फूड कार्ट उन विक्रेताओं को आवंटित किए जा रहे हैं। जो पहले से इसी क्षेत्र में अपना कारोबार चला रहे थे और उनके पास वैध लाइसेंस है। इससे पुराने विक्रेताओं को व्यवस्थित और बेहतर कारोबारी माहौल मिलने की उम्मीद है। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने विक्रेताओं को स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा के मानकों का पालन करने के निर्देश दिए। नागरिकों से भी सार्वजनिक स्थल को स्वच्छ रखने में सहयोग की अपील की।