{"_id":"6a861ff90ba525161d03f9fe","slug":"police-department-news-jammu-news-c-10-jmu1062-990632-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पुलिस महकमे में फिर बड़े बदलाव के संकेत\nआईजी से एसएसपी तक फेरबदल संभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पुलिस महकमे में फिर बड़े बदलाव के संकेत आईजी से एसएसपी तक फेरबदल संभव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- जम्मू व कश्मीर संभाग के पांच जिलों के एसएसपी के तबादले पर नजर
- अप्रैल के बड़े फेरबदल के बाद कई महत्वपूर्ण पदों पर नई तैनाती की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारियों को नए सिरे से बांटने की तैयारी है। अमरनाथ यात्रा के समापन के बाद पुलिस महकमे में एक और बड़े फेरबदल की तैयारी है। इस बार बदलाव आईजी से एसएसपी स्तर तक पहुंच सकता है। इसमें जम्मू और कश्मीर जोन के आईजी के अलावा जम्मू संभाग के जम्मू, राजोरी, पुंछ और किश्तवाड़ जिले के एसएसपी जबकि पुलवामा की एसएसपी को बदलने की चर्चा है। नई तैनाती में हाल में पदोन्नत अधिकारियों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है।
इस साल अप्रैल में अमरनाथ यात्रा से पहले पुलिस में बड़ा फेरबदल हुआ था। 34 आईपीएस समेत 82 अधिकारियों के तबादले हुए थे। इनमें डीआईजी से लेकर एसएसपी और एसपी स्तर के अधिकारी शामिल थे। जम्मू संभाग के सभी डीआईजी बदले गए जबकि संभाग के सात जिलों में पुलिस प्रमुखों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया था। अब यात्रा समाप्त होने के साथ ही विभाग में एक बार फिर बदलाव की जमीन तैयार हो रही है। सूत्रों के अनुसार पिछली सूची में जिन अधिकारियों को नहीं बदला गया था उनमें से लंबे समय से एक ही जिले में तैनात अधिकारियों को इस बार बदला जा सकता है। राजोरी, जम्मू और पुंछ में मौजूदा एसएसपी वर्ष 2024 से तैनात हैं। ऐसे में इन जिलों में बदलाव की संभावना अधिक मानी जा रही है। किश्तवाड़ और रामबन के एसएसपी को लेकर भी चर्चा चल रही है।
-- -- -- -
खाली पद भी भरने की तैयारी
दिल्ली समेत दूसरे राज्यों में जम्मू-कश्मीर के अधिकारियों के तबादले और प्रतिनियुक्ति के कारण खाली हुए पदों को भी इस फेरबदल में भरा जा सकता है। इससे नई तैनाती में वरिष्ठता के साथ-साथ अधिकारियों के अनुभव और जिलों की संवेदनशीलता को भी आधार बनाए जाने की संभावना है। एजीएमयूटी कैडर के कई अधिकारी जम्मू-कश्मीर भेजे गए हैं। मई में उपराज्यपाल प्रशासन ने चार वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को इंचार्ज आईजीपी के पद पर पदोन्नति दी है।