औरंगजेब की तरह देश के लिए मर मिटने को तैयार जम्मू-कश्मीर की बेटियां, पुलिस भर्ती में दिखाया दम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीण इलाकों की लड़कियां कम नहीं
वह एक पिछले और ग्रामीण इलाके की रहने वाली है। वह चाहती है कि वह देश की सेवा करे। खासकर जम्मू कश्मीर जैसे आतंकवाद क्षेत्र में काम करना हमेशा ही एक चुनौती रहता है। लेकिन वह इन चुनौतियों का सामना करना चाहती हैं। इसलिए खाकी पहनकर आतंकवाद का सामना करना चाहती हैं।-रोजिया, पुंछ
औरंगजेब की तरह हम भी बनाएंगे नाम
हमारे इलाके का रहने वाला औरंगजेब देश की सेवा के लिए कुर्बान हो गया। वह भी अपने इलाके में नाम बनाना चाहती हैं। देश सेवा के लिए अगर जान भी देनी पड़ेगी तो पीछे नहीं हटेंगी।-सुगराअंजुमन, पुंछ
खाकी पहनने का शोक
बचपन से ही खाकी पहनने का शोक है। इसलिए काफी मेहनत कर रही हूं। अब जाकर मौका मिला है। कई दिनों से इसकी तैयारी में लगी थी। कोशिश यहीं है कि खाकी पहनने का सपना सच हो जाए। कई दिनों से इसी प्रयास में लगी हुई थी।-सफीना, राजोरी