{"_id":"5c692512bdec222817470134","slug":"jammu-kashmir-rajouri-ied-blast-martyred-major-chitresh-singh-bisht-body-reached-his-home-town","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"17 दिन बाद थी शादी, आखरी बम डिफ्यूज करते वक्त हुआ धमाका, अब तिरंगे में लिपटे लौटे घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 दिन बाद थी शादी, आखरी बम डिफ्यूज करते वक्त हुआ धमाका, अब तिरंगे में लिपटे लौटे घर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Sun, 17 Feb 2019 02:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
martyred jawan
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राजौरी में आईईडी धमाके में शहीद हुए मेजर चित्रेश बिष्ट का पार्थिव शरीर आज देहरादून पहुंच गया है। शहीद के पार्थिव शरीर को वायुसेना के विमान से जम्मू से जॉलीग्रांट एयरपोर्ट लाया गया। इस दौरान वहां सेना के अधिकारियों ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की।
2 of 5
martyred jawan
जानकारी के अनुसार, शहीद का अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा। इसलिए शहीद के पार्थिव शरीर को एयरपोर्ट से सीधे सेना के अस्पताल में ले जाया गया है। सोमवार सुबह उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
3 of 5
martyred jawan
बता दें कि मेजर चित्रेश सिंह कश्मीर के राजौरी में शनिवार को आईईडी धमाके में शहीद हो गए। धमाका उस वक्त हुआ, जब वे आईईडी को डिफ्यूज कर रहे थे। मेजर चित्रेश भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून से वर्ष 2010 में पासआउट हुए थे। वर्तमान में वह सेना की इंजीनियरिंग कोर में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शहीद चित्रेश बिष्ट (फाइल फोटो)
वे उत्तराखंड पुलिस के सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर एसएस बिष्ट के बेटे थे। उनकी शहादत की सूचना मिलते ही शोक की लहर दौड़ गई है। गमगीन परिवार को ढांढस बंधाने के लिए उनके घर पर लोगों का तांता लग गया। मेजर चित्रेश का परिवार राजधानी के नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में रहता है।
विज्ञापन
5 of 5
martyred jawan
मेजर चित्रेश के 17 दिन बाद शादी थी। बेटे के शहीद होने की खबर के बाद शादी की तैयारियां मातम में बदल गई। जिसने भी खबर सुना, वह गमगीन परिवार को ढाढ़स बंधाने बिष्ट परिवार के घर पहुंचने लगा। वहीं कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत भी उनके आवास पर परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।