राजोरी और पुंछ जिले को कश्मीर से जोड़ने वाली ऐतिहासिक मुगल रोड पर बुधवार को सुबह तड़के पीर की गली क्षेत्र में सर्दी के मौसम की ताजा बर्फबारी हुई। इस बर्फबारी के कारण मुगल रोड के करीब सात से आठ किलोमीटर क्षेत्र में हल्की बर्फ की सफेद चादर बिछ गई।
बर्फबारी के बाद मार्ग पर फिसलन बढ़ गई, जिससे वाहनों की गति धीमी हो गई। स्थानीय लोगों और यात्रा कर रहे पर्यटकों ने इस बर्फबारी का आनंद लिया, जबकि ट्रैफिक अधिकारियों ने सतर्कता बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि बर्फबारी के चलते वाहन चालकों को गति सीमित रखने और सड़क पर सुरक्षित चलने की आवश्यकता है।