सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir Fewer women are educated than men in the state

J&K: प्रदेश में अब भी पढ़ाई में पुरुषों से पीछे महिलाएं, जानें श्रीनगर से पुंछ तक... कहां कितनी पढ़ी-लिखी हैं?

सतीश वालिया अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Tue, 08 Jul 2025 10:17 AM IST
विज्ञापन
सार

प्रदेश में महिलाओं की साक्षरता दर पुरुषों की तुलना में अभी भी कम है, जहां 1000 पुरुषों पर करीब 950 महिलाएं ही साक्षर हैं। शिक्षा विभाग की कोशिशों से महिलाओं की पढ़ाई में सुधार हुआ है लेकिन दूरदराज और पहाड़ी इलाकों में अभी भी कई चुनौतियां बनी हुई हैं।

jammu kashmir Fewer women are educated than men in the state
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार
Follow Us

प्रदेश में पुरुषाें के मुकाबले में महिलाएं पढ़ाई में अभी भी पीछे हैं। जबकि अन्य राज्यों में साक्षरता दर शत प्रतिशत के आसपास पहुंच रही है। प्रदेश में महिलाओं की साक्षरता दर मद गति से बढ़ रही है। इसका कारण यह भी है कि दूरदराज और पहाड़ी काबिलों में लोग बच्चों को स्कूल नहीं भेजे रहे हैं। हालत यह है कि लड़कियों को स्कूल भेजना दूर की बात है। लड़कों को भी पैतृक धंधों में लगा रहे हैं। इस कारण भी साक्षरता दर में भारी अंतर है।

विज्ञापन
loader
Trending Videos


हालांकि शिक्षा विभाग घर-घर जाकर बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित कर रहा है। शिक्षा विभाग के अनुसार 2011 के बाद जनगणना नहीं हुई। साक्षरता दर की सही रिपोर्ट जनगणना के बाद आनी है। मगर, एक आंकलन के अनुसार 2011 में महिलाओं की साक्षरता दर 56.43 फीसदी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि पुरुषों की साक्षरता दर 76.75 फीसदी रही। अब महिलाओं की 92 फीसदी होने की संभावना है। जबकि पुरुष साक्षरता दर 97 फीसदी पर कर चुकी है। 2011 में प्रदेश में 1.25 करोड़ की आबादी पर 66,40,662 पुरुष और 59,00,640 महिलाएं हैं। प्रदेश में लिंग अनुपात के मुकाबले 1000 पुरुषों के मुकाबले में केवल 880 महिलाएं साक्षर थी। अब महिलाओं की संख्या 950 पहुंची है। राजधानी श्रीनगर में 1000 पुरुषों के मुकाबले 900 महिलाएं साक्षर पाई गई। अब इनकी संख्या 980 के करीब होगा। 

लिंग अनुपात साक्षरता दर महिला
जिला साक्षरता दर 2011 अब 
जम्मू 83.45  95
श्रीनगर 69.41  80
अनंतनाग 62.69 82
बारामूला 64.63 86
कुपवाड़ा 64.51 88
बडगाम  56.08 77
राजोरी 68.17 90
कठुआ 73.09 92
पुलवामा 63.48 84
उधमपुर 68.49  91
पुंछ  66.74 80
डोडा  64.68 88
बांदीपोरा 56.28 77
सांबा  81.41  96
रियासी 58.15 82
गांदरबल 58.04 81
रामबन 54.27 78
शोपियां  60.76 82
किश्तवाड 56.20 72
     

शिक्षा के क्षेत्र में 2011 के बाद भारी बदलाव हुआ है। नए स्कूल खोले गए हैं। बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए मिड डे मील जैसी योजनाएं शुरू की गई। अब साक्षरता दर 95 के आसपास होनी चाहिए। सही आंकड़ें जनगणना के बाद आएंगे।- मुश्ताक अहमद, उपनिदेशक, शिक्षा निदेशालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed