फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डीएसपी दविंदर और आतंकी नवीद के कनेक्शन पर एनआईए की घाटी में छापेमारी तेज, ये हुए खुलासे

Mon, 20 Jan 2020 10:06 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Mon, 20 Jan 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Kashmir Dsp Davinder Singh terrorist And Bangladesh Connection, Nia To Investigate
निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला
हिजबुल कमांडर नवीब बाबू समेत तीन आतंकियों के साथ गिरफ्तार डीएसपी दविंदर सिंह से एनआईए की पूछताछ जारी है। नवीद बाबू कई खुलासे भी कर चुका है। उसकी निशानदेही पर कई जगह छापा मारा जा रहा है। फि लहाल एनआईए इन सभी से यहीं पूछताछ करेगी। अगले सप्ताह इन्हें दिल्ली ले जाया जा सकता है। एनआईए ने डीएसपी के बांग्लादेश दौरे को भी जांच के दायरे में ले लिया है।


 
Kashmir Dsp Davinder Singh terrorist And Bangladesh Connection, Nia To Investigate
निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला
डीजीपी दिलबाग सिंह ने पत्रकारों को बताया कि डीएसपी एनआईए की कस्टडी में है। इसलिए इस पर ज्यादा नहीं बताया जा सकता है। एजेंसी पूछताछ में सामने आई बातों के आधार पर जांच कर रही है। बताया, डीएसपी के साथ गिरफ्तार नवीद बाबू की निशानदेही पर पांच ऑपरेशन चलाए गए। इसमें दो आतंकी ठिकानों से भारी मात्रा में बरामदगी हुई है। डीएसपी के बांग्लादेश और उस दौरान उसके अकाउंट में हुई ट्रांजेक्शन पर उन्होंने कहा कि उसकी बच्चियां बांग्लादेश में पढ़ रही हैं। उसका वहां आना-जाना इसी सिलसिले तक था या नहीं? इसकी जांच चल रही है। 

 
Kashmir Dsp Davinder Singh terrorist And Bangladesh Connection, Nia To Investigate
निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक्स
पैसों के ट्रांजेक्शन के पहलू पर भी जांच एजेंसी गौर करेगी। दविंदर पिछले साल मार्च, मई और जुलाई में तीन बार 2-3 दिन के लिए बांग्लादेश गया था। इससे उसके आईएसआई के संपर्क में आने का शक जताया जा रहा है। आतंकियों तक पुलिस महकमे का हथियार पहुंचने संबंधी सवाल के जवाब में डीजीपी ने कहा कि पुलिस में रेगुलर फॉर्मल इंस्पेक्शन की प्रक्रिया है। इसके तहत मैनपावर, मैटेरियल, हथियार सभी चीजों की ऑडिट होता है। विभाग की आंतरिक जांच और किसी और अधिकारी का नाम सामने आने के बारे में उन्होंने कहा, अभी कोई बात सामने नहीं आई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kashmir Dsp Davinder Singh terrorist And Bangladesh Connection, Nia To Investigate
आतंकियों संग पकड़ा गया डीएसपी - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक्स
मंदिर की जमीन हड़पने की शिकायत की होगी जांच
डीएसपी के खिलाफ पहले भी मिली शिकायतों के सवाल पर डीजीपी ने कहा कि पुरानी बातों पर बिना तफ्तीश बोलना सही नहीं होगा। उस समय सही से जांच नहीं हुई या फि र नई बात सामने आ रही है तो गौर किया जाएगा। मंदिर की जमीन हड़पने संबंधी शिकायत की जांच की जाएगी। 

 
विज्ञापन
Kashmir Dsp Davinder Singh terrorist And Bangladesh Connection, Nia To Investigate
आतंकियों संग पकड़ा गया डीएसपी - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक्स
गद्दारों के खिलाफ कार्रवाई से नहीं चूकेगी पुलिस
डीजीपी ने कहा कि गद्दारों को मारने में कोई संकोच नहीं है। जो ऐसी हरकत करेगा उसके खिलाफ ऐसी कार्रवाई की जाएगी। अगर दविंदर जैसे गजटेड अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की गई तो यह समझ लेना चाहिए कि किसी के साथ कोई रियायत नहीं होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed