फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कश्मीर में लगातार तीसरे दिन बंद, कई जगहों पर सुरक्षाबलों व प्रदर्शकारियों के बीच छिटपुट झड़पें

Fri, 01 Nov 2019 12:03 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: Pranjal Dixit Updated Fri, 01 Nov 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
kashmir latest photo of restriction after article 370 revoked, latest visuals of jammu kashmir
हाल-ए-कश्मीर - फोटो : बासित जरगर
जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद वीरवार को यहां आयोजित शपथ ग्रहण समारोह को लेकर अतिरिक्त सुरक्षा बरती गई। राजभवन के आसपास के इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए। उधर लगातार तीसरे दिन घाटी के विभिन्न हिस्सों में बाजार बंद रहा। श्रीनगर के कुछ हिस्सों से सुरक्षा बलों व प्रदर्शकारियों के बीच झड़पों की भी खबरें हैं।


 
kashmir latest photo of restriction after article 370 revoked, latest visuals of jammu kashmir
हाल-ए-कश्मीर - फोटो : बासित जरगर
वीरवार को राजभवन में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के पहले लेफ्टिनेंट गवर्नर गिरीश चंद्र मुर्मू के शपथ ग्रण से पहले पूरे शहर में सुबह से ही सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। सभी संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त जवानो की तैनाती की गई थी और राज भवन के आस पास की सड़कों को भी सील किया गया था। जगह-जगह पर राइट कंट्रोल गियर के साथ सीआरपीएफ़  और जम्मू कश्मीर पुलिस के जवानों की तैनाती की गई थी।

 
kashmir latest photo of restriction after article 370 revoked, latest visuals of jammu kashmir
हाल-ए-कश्मीर - फोटो : बासित जरगर
वहीं इस बीच लगातार तीसरे दिन भी घाटी में रोजाना की तरह सुबह 6 से 10 बजे तक खुलने वाले बाज़ार भी बंद रहे। श्रीनगर के लाल चौक समेत डाउन टाउन में भी आम जनजीवन प्रभावित रहा।    

 
विज्ञापन
विज्ञापन
kashmir latest photo of restriction after article 370 revoked, latest visuals of jammu kashmir
हाल-ए-कश्मीर - फोटो : बासित जरगर
डाउन टाउन में पत्थरबाजों ने वाहनों के शीशे तोड़े
श्रीनगर के डाउन टाउन के कुछ इलाकों में सुबह पत्थरबाजी देखने को मिली और प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर चल रहे वाहनों को निशाना बनाया। स्थानीय सूत्रों के अनुसार ईदगाह इलाके में करीब 20 से 25 गाड़ियों को निशाना बनाते हुए उनके शीशे तोड़े , लेकिन बाद में पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में किया। हालांकि इसकी पुलिस द्वारा पुष्टि नहीं की गई। उदर कारगिल में भी लगातार तीसरे दिन भी बंद देखने को मिला। 

 
विज्ञापन
kashmir latest photo of restriction after article 370 revoked, latest visuals of jammu kashmir
हाल-ए-कश्मीर - फोटो : बासित जरगर
यूटी बनने का भाजपा ने किया स्वागत,नेकां नाराज
जम्मू-कश्मीर राज्य के विभाजन के बाद गुरुवार दो केंद्र शासित प्रदेश अस्तित्व में आने का जहां भारतीय जनता पार्टी ने स्वागत किया है वहीं अन्य दलों ने इस पर नाराजगी जताई है। नेकां नेता एवं सेवानिवृत्त न्यायाधीश हसनैन मसूदी ने यूटी के गठन की पूरी प्रक्रिया को असंवैधानिक बताया है। भाजपा के राज्य प्रवक्ता खालीद जहांगीर ने कहा, यह बदलाव शांति, विकास और सम्मान के लिए है और हमारे प्रधानमंत्री की जम्मू.कश्मीर को लेकर जो दृष्टि है वह आने वाले दिनों में देशवासियों के आशीर्वाद से फलीभूत होगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed