{"_id":"5ef56feab47a662f172a5df5","slug":"kishtwar-road-accident-jammu-kashmir-head-constable-was-going-on-a-picnic-with-family-car-fell-in-river","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"घर के छह सदस्यों संग पिकनिक पर जा रहा था हेड कांस्टेबल, नदी में गिरी कार और पानी में बह गया परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के छह सदस्यों संग पिकनिक पर जा रहा था हेड कांस्टेबल, नदी में गिरी कार और पानी में बह गया परिवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 26 Jun 2020 09:17 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
किश्तवाड़ सड़क दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले की पाडर तहसील में गुलाबगढ़ और मस्सू सड़क के बीच एक ऑल्टो कार 150 फीट गहरे भोट नाले(नदी का नाम) में जा गिरी। हादसे में एक ही परिवार के छह लोग लापता हो गए हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस और ग्रेफ की क्रेन के साथ कर्मचारी मौके पर पहुंच गए लेकिन नदी का बहाव तेज होने की वजह से वाहन नहीं मिला और न ही हादसे का शिकार हुए लोगों के बारे में कोई सुराग। लापता लोगों की तलाश की जा रही है।
2 of 5
किश्तवाड़ सड़क दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
बताया जाता है कि आईआरपी के हेड कांस्टेबल मुल्कराज ने कुछ दिन पहले ऑल्टो कार खरीदी थी। गुरुवार सुबह वह पत्नी मुन्नी देवी, बेटी कैलाशा देवी, कैलाशा की बेटी अनामिका देवी (16) पुत्री चुन्नी लाल, मुल्कराज की पोती सुशालिनी (13) और सोनाक्षी (11) के साथ पिकनिक मनाने गढ़ गांव से कुछ दूर स्थित सोगी के लिए कार से निकले थे। गुलाबगढ़ और मस्सू गांव के बीच कार अनियंत्रित होकर भोट नाले (बुद्ध नदी) में जा गिरी। कार मुल्कराज खुद ही चला रहे थे।
3 of 5
किश्तवाड़ सड़क दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी मिलते ही मुल्कराज के दामाद चुन्नी लाल ससुराल पहुंचे। चुन्नी लाल आईआरपी राजोरी में तैनात हैं। हादसे में उनकी पत्नी और बेटी भी लापता हैं। कार लॉकडाउन से पहले खरीदी गई थी। उसमें रजिस्ट्रेशन नंबर भी नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
किश्तवाड़ सड़क दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
पाडर इलाके में एक सप्ताह में दूसरा हादसा होने से लोगों में भय का माहौल है। 18 जून की देर रात पत्थर लोड करने गया एक टिप्पर(वाहन) किंथड़ू पुल के पास चिनाब नदी में जा गिरा था।
विज्ञापन
5 of 5
किश्तवाड़ सड़क दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
इस वाहन में सजार, जांड़ और करथई के छह लोग सवार थे। इनमें से किसी की भी अभी तक कुछ पता नहीं चला है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।