फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस खास शहर में नहीं देख पाएंगे ‘मनमर्जियां’ के 4 सीन, ये है वजह

Wed, 19 Sep 2018 09:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 19 Sep 2018 09:05 PM IST
विज्ञापन
Manmarziyan 4 scene cut in jammu
manmarziyan

हाल ही में रिलीज हुई हिंदी फिल्म मनमर्जियां में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले चार दृश्यों को हटाने के आदेश जारी किए गए हैं। जिला न्यायाधीश जम्मू की ओर से जारी आदेश में फिल्म से चार विवादास्पद सीन हटाने के बाद ही फिल्म प्रदर्शित करने को कहा गया है।

Manmarziyan 4 scene cut in jammu
manmarziyan

आदेश जम्मू जिले के अंदर आने वाले सभी सिनेमाघरों पर लागू होगा। हिंदी फिल्म मनमर्जियां में कुछ सीन को लेकर सिख समुदाय में काफी रोष था। फिल्म के 4 सीन में सिख दंपति को सिगरेट का सेवन करते दिखाया गया था।

Manmarziyan 4 scene cut in jammu
court shimla tribunal
इसे सिख समुदय की भावनाओं के खिलाफ बताया गया था। जिला न्यायाधीश की ओर से अफसरों की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने फिल्म की समीक्षा कर फिल्म से सीन हटाने की बात कही थी।  फिल्म के विरोध में समुदय के लोगों ने गांधीनगर थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Manmarziyan 4 scene cut in jammu
anurag kashyap
फिल्म के दृश्य में सिख दंपति की गलत छवि पेश करने की बात कही। दूसरी तरफ सिख समुदय के लोगों का कहना है कि किसी समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले सीन को सेंसर बोर्ड ने पास कैसे कर दिया। सिख समुदाय के लोगों का कहना था कि फिल्म से सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का काम किया जा रहा है। फिल्म को लेकर शिरोमणि अकाली दल जम्मू कश्मीर ने प्रदर्शन किया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed