सब्सक्राइब करें

नवरात्रिः माता का धाम जो घाटी में आने वाली आफत-बदलाव की देता है आहट, पानी देख हैरान रह जाते हैं लोग

बृजेश कुमार सिंह, जम्मू/श्रीनगर Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 30 Sep 2019 09:51 AM IST
विज्ञापन
navratri ksheer bhawani temple it believed that water changes color when there is trouble in Kashmir
क्षीर भवानी मंदिर - फोटो : अमर उजाला

नवरात्रि के पावन पर्व का आज दूसरा दिन है। जम्मू के कटड़ा स्थित माता के दरबार में भक्तों का तांता लगा हुआ है। देश-विदेश से माता के भक्त यहां दर्शन करने पहुंच रहे हैं। साथ ही यहां की मान्याताओं व रहस्यों से रूबरू होते हैं। आज हम आपको माता के एक ऐसे धाम के बारे में बताने जा रहे हैं जो कश्मीर में होने वाले किसी भी परिवर्तन या संकट का संदेश देता है। तुलमुला मध्य कश्मीर का गांदरबल जिला जोकि श्रीनगर से लगा हुआ है। यहां तुलमुला में कश्मीरी पंडितों का माता क्षीर भवानी मंदिर है।

 

Trending Videos
navratri ksheer bhawani temple it believed that water changes color when there is trouble in Kashmir
क्षीर भवानी मंदिर - फोटो : अमर उजाला

मंदिर के कुंड के पानी ने रंग बदल कर पांच अगस्त को हुए परिवर्तन का संकेत पहले ही दे दिया था। 25 दिन बाद धीरे-धीरे पानी अपने मूल रंग में आ रहा है लेकिन हल्का काला रंग अब भी देखा जा सकता है। कहते हैं कि जब कभी घाटी में बड़ा बदलाव या संकट या आपदा की स्थिति आने वाली होती है, मां राघन्या के कुंड में पानी का रंग बदल जाता है। स्थानीय लोगों को इसका आभास भी हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
navratri ksheer bhawani temple it believed that water changes color when there is trouble in Kashmir
क्षीर भवानी मंदिर - फोटो : अमर उजाला

मंदिर की देखरेख करने वाले राजेंद्र सिंह ने बताया कि महीने की शुरूआत में कुंड के जल का रंग बदल गया था। कुंड का पानी काले रंग का हो गया था। अब भी पानी का रंग बदला हुआ है लेकिन धीरे-धीरे यह अपने मूल रंग में आने लगा है। यह संकेत है कि अब हालात सामान्य की ओर बढ़ रहे हैं।

navratri ksheer bhawani temple it believed that water changes color when there is trouble in Kashmir
क्षीर भवानी मंदिर - फोटो : अमर उजाला

इससे पहले 2008 में अमरनाथ भूमि आंदोलन, 2010 में उमर अब्दुल्ला सरकार में हिंसा, 2014 में बाढ़ तथा 2016 में हिजबुल आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद हुई हिंसा के दौरान भी पानी का रंग बदल गया था। घाटी में जब आतंकवाद का दौर शुरू हुआ था, तब भी कुंड के जल का रंग बदला था। 

विज्ञापन
navratri ksheer bhawani temple it believed that water changes color when there is trouble in Kashmir
क्षीर भवानी मंदिर - फोटो : अमर उजाला

मंदिर परिसर में बने सीआरपीएफ कैंप के जवान पूजा करने के लिए आते हैं। परिसर में ही प्रधानमंत्री पैकेज के तहत नियुक्ति पाने वाले कश्मीरी पंडितों के 40 परिवार रहते हैं। केंद्र के फैसले के बाद सभी परिवार जम्मू चले गए हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed