फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर में अगला एक हफ्ता चुनौतीपूर्ण, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां-पुलिस, ये रही वजह

Thu, 24 Oct 2019 10:08 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 24 Oct 2019 10:08 AM IST
विज्ञापन
police on high alert in Jammu and Kashmir, jammu kashmir latest news
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : फाइल, अमर उजाला

जम्मू कश्मीर और लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश बनने का काउंटडाउन शुरू हो गया है। तमाम सुरक्षा एजेंसियां इसे लेकर सतर्क हो गई हैं। अगला एक हफ्ता सबके लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। खासकर राज्य की कानून व्यवस्था को बनाए रखने की चुनौती होगी। पूरे राज्य में अलर्ट किया गया है। सभी पुलिस स्टेशनों पर तैनात थाना प्रभारियों से कहा गया है कि अगले एक हफ्ते का समय चुनौतीपूर्ण है। लिहाजा उच्च स्तर की सतर्कता रखें।

police on high alert in Jammu and Kashmir, jammu kashmir latest news
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

वहीं, 31 अक्तूबर के बाद राज्य की पुलिस व्यवस्था भी बदली हुई नजर आएगी। सूत्रों की मानें तो पुलिस की नई रूपरेखा तैयार कर ली गई है। जिसे अब सिर्फ अमलीजामा पहनाया जाएगा। राज्य पुलिस की तरफ से सभी पुलिस अफसरों से कहा गया है कि अगला एक हफ्ता काफी चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। इसलिए कानून व्यवस्था को लेकर पूरी ताकत झोंक दें। अपने क्षेत्रों में पूरा फोकस रखें। कहीं पर भी कुछ हो तो उसी समय एक दूसरे से सांझा करें।

police on high alert in Jammu and Kashmir, jammu kashmir latest news
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि लद्दाख की पुलिस अब अलग होगी। लद्दाखी मूल के 380 पुलिस कर्मियों को लद्दाख भेजने की अनुमति मिल चुकी है। इसमें कांस्टेबल से लेकर इंस्पेक्टर तक के कर्मी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
police on high alert in Jammu and Kashmir, jammu kashmir latest news
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
अब गृह मंत्रालय डीएसपी से लेकर डीआईजी तक के अधिकारियों की समीक्षा कर रहा है। इनकी तैनाती को लेकर भी मंथन हो चुका है। 
 
विज्ञापन
police on high alert in Jammu and Kashmir, jammu kashmir latest news
Rohit Kansal - फोटो : फाइल
सूत्रों की मानें तो जम्मू कश्मीर पुलिस में 31 अक्तूबर के बाद बड़े स्तर पर तबादले तय हैं। डीएसपी से लेकर आईजी तक के अधिकारियों के तबादले होंगे। कई अफसरों को दूसरे प्रदेशों से जम्मू कश्मीर में लाया जा सकता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed