{"_id":"5db032658ebc3e015a224673","slug":"wreath-laying-ceremony-of-naib-subedar-valte-sunil-ravsaheb-being-held-in-jammu","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारतीय सीमा में घुसपैठ की फिराक में थे पाकिस्तानी आतंकी, अपनी जान गंवा जेसीओ ने खदेड़ा था वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय सीमा में घुसपैठ की फिराक में थे पाकिस्तानी आतंकी, अपनी जान गंवा जेसीओ ने खदेड़ा था वापस
Wed, 23 Oct 2019 05:31 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Wed, 23 Oct 2019 05:31 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी गोलाबारी की आड़ में राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर में आतंकियों की घुसपैठ को सेना ने मंगलवार को नाकाम कर दिया। इस दौरान हुई मुठभेड़ में एक जेसीओ शहीद हो गए। सेना ने बुधवार को जम्मू में शहीद जेसीओ को आखरी सलामी देते हुए उनके शव को उनके घर के लिए रवाना कर दिया।
- फोटो : ANI
सेना के एक अधिकारी ने बताया कि नौशेरा सेक्टर के कलाल इलाके में पेट्रोलिंग कर रही टीम ने मंगलवार को संदिग्ध हलचल देखी थी। इस दौरान पाया गया कि आतंकियों का एक ग्रुप घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा है। इस पर सतर्क जवानों ने आतंकियों को ललकारा तो मुठभेड़ शुरू हो गई। आतंकियों की गोली से जेसीओ गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया। शहीद जेसीओ 24 मराठा के थे और उनका नाम वाल्टे सुनील रावसाहेब था।
शहीद जेसीओ वाल्टे सुनील रावसाहेब
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के मेंढर सब डिवीजन के बालाकोट सेक्टर में सेना की चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर चार घंटे तक मोर्टार से भारी गोलाबारी की। दोपहर करीब साढ़े ग्यारह बजे धराटी से लेकर गोलद और डराना तक के करीब 23 किलोमीटर लंबे क्षेत्र में दर्जन भर गांवों को निशाना बना कर गोले दागे। इसमें गोलद निवासी काला खान की पत्नी फूल जान (60) गोले की चपेट में आ गई। वह अपने खेत में मक्की छील रही थी तभी उसके पास आकर एक शेल गिरकर फटा और जिसके टुकड़े लगने से वह घायल हो गई। एक अन्य ग्रामीण भी घायल हुआ है। सेना की मुंहतोड़ कार्रवाई करने से चार घंटे के बाद पाकिस्तानी गोलाबारी थम गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : ANI
जम्मू जिले में एलओसी पर पलांवाला सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन कर बटटल क्षेत्र में दो गोले दागे। पहला गोला बट्टल गांव के नजदीक पहाड़ी पर और दूसरा मोहनलाल नामक ग्रामीण की मकान की छत पर गिरा। इससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया और सामान भी नष्ट हुआ है। मकान मालिक ने बताया कि जब गोला गिरा उस समय घर में कोई नहीं था। ज्ञात हो कि शनिवार को टंगधार सेक्टर में घुसपैठ कराने के लिए की गई फायरिंग में दो जवान शहीद हो गए थे। एक नागरिक की भी मौत हुई थी। इसके साथ ही 12 से 15 अक्तूबर के बीच उड़ी, नौशेरा व शाहपुर सेक्टर में की गई गोलाबारी में दो जवानों व एक महिला की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
- फोटो : ANI
गोलाबारी में फंसे स्कूली बच्चों को सेना ने सुरक्षित निकाला
पाकिस्तानी गोलाबारी से प्रभावित पुंछ के विभिन्न गांवों के लोगों ने भागकर घरों तथा भूमिगत बंकरों में शरण ली। कुछ स्कूलों के बच्चे भी गोलाबारी में फंस गए थे जिन्हें सेना व पुलिस ने एस्कोर्ट कर सुरक्षित निकाला। बट्टल और बरडोह के कुछ ग्रामीणों ने बच्चों और बुजुर्गों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया है।
पाकिस्तानी गोलाबारी से प्रभावित पुंछ के विभिन्न गांवों के लोगों ने भागकर घरों तथा भूमिगत बंकरों में शरण ली। कुछ स्कूलों के बच्चे भी गोलाबारी में फंस गए थे जिन्हें सेना व पुलिस ने एस्कोर्ट कर सुरक्षित निकाला। बट्टल और बरडोह के कुछ ग्रामीणों ने बच्चों और बुजुर्गों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया है।