फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#Pulwama: जम्मू में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, महिला ने चलाए पुलिस पर पत्थर

Sun, 17 Feb 2019 05:41 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: आसिम खान Updated Sun, 17 Feb 2019 05:41 AM IST
विज्ञापन
pulwama attack: protest against militants and pakistan in jammu
jammu protest - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में पुलवामा आतंकी हमले के विरोध में जम्मू शहर में कर्फ्यू के बाद भी हंगामा जारी है। जानीपुर गर्वमेंट क्वार्टर्स के पास स्थानीय युवाओं ने सुबह करीब 11 बजे हमले के विरोध में रैली निकाली। युवाओं ने इस दौरान भारतीय सेना जिंदाबाद और आंतकियों के खिलाफ नारे लगाए। इस देखकर गर्वमेंट क्वाटर्स से पाकिस्तान जिंदाबाद के जवाब में नारे लगने शुरू हो गए। साथ ही बहुमंजिला इमारतों से युवाओं पर पत्थरबाजी शुरू हो गई। देखते ही देखते माहौल काफी खराब हो गया, पूरे क्षेत्र में संवेदनशील स्थिति बन गई। इसके बाद पुलिस और सेना ने फौरन पूरे इलाके को घेर लिया। हालांकि शाम तक स्थिति बेकाबू नजर आई।


 
pulwama attack: protest against militants and pakistan in jammu
jammu protest - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के खिलाफ हुई नारेबाजी
पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए कर्फ्यू के बाद भी प्रदर्शन में शामिल करीब आठ युवाओं को हिरासत में लिया। लेकिन इससे मामला और भी बढ़ गया। युवाओं के प्रदर्शन में इसके बाद स्थानीय महिलाए भी शामिल हो गई। महिलाओं ने आरोप ने लगाया कि पुलिस ने उनके बच्चों को बेवजह पकड़ा है। उन्होंने दोबारा बच्चों को छोड़ने की मांग करते हुए पुलिस को प्रदर्शन नहीं रोकने की चेतावनी दी। इस पर पुलिस ने भी सख्ती दिखाई। इस दौरान महिलाओं ने आरोप लगाया कि उनके साथ पुलिसकर्मियों ने बुरा व्यवहार किया। पुलिस की तरफ से उन्हें भद्दी गालियां दी गई। इसके विरोध में महिलाओं ने एकत्र होकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। महिलाओं ने खुद मांग की इस क्षेत्र में सिर्फ सेना को रहने दिया जाए।

 
pulwama attack: protest against militants and pakistan in jammu
jammu protest - फोटो : अमर उजाला
एक स्थानीय के मुताबिक सुबह करीब 11 बजे चालीस से ज्यादा युवाओं ने एक साथ जानीपुर गर्वमेंट क्वार्टस के पास स्थिति चौराहे पर टायर जालकर प्रदर्शन शुरू किया। हिन्दुस्तान और भारतीय सेना जिंदाबाद के नारों के बीच कुछ ही देर में क्वार्टस से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारों की आवाजें आनी शुरू हो गई। इसके बाद युवाओं पर ऊपर से पत्थर फेंके जानी की घटना हुई। इस पर भड़के युवाओं ने क्वाटर्स को निशाना बनाना शुरू किया। मामले की जानकारी होते ही पुलिस के साथ ही सेना भी मौके पर पहुंच गई। वहीं मौके पर देर शाम तक प्रशासन के आला अधिकारी भी स्थिति पर काबू पाने के रास्ते निकालने में सेना व पुलिस के साथ खड़े रहें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
pulwama attack: protest against militants and pakistan in jammu
jammu protest
एसएसपी समेत कई पुलिसकर्मी घायल
स्थिति पर काबू पाने के दौरान भड़के युवाओं की तरफ से हुई पत्थरबाजी में एसएसपी तेजिंदर सिंह, आईपीएस शीमा कसबा के साथ करीब 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए। एसएसपी को सिर, पैर पर पत्थर लगे। वहीं शीमा कसबा को पैर पर पत्थर लगा। दोनों ही अधिकारी गंभीर रूप से घायल हुए।

 
विज्ञापन
pulwama attack: protest against militants and pakistan in jammu
jammu protest - फोटो : अमर उजाला
कई बार छोड़े गए आंसू गैस के गोले
सुबह पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए आंसू गैसे के गोले दाग कर भीड़ को तितर-बितर किया। वहीं सेना ने भी पूरे इलाकों को सील कर दिया। लेकिन शाम तक एक दर्जन से ज्यादा बार युवाओं ने इक्कठ्ठा होकर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते रहें। वहीं पुलिस ने भीड़ को हटाने और हालात पर काबू पाने के लिए कई बार लाठी जार्ज भी किया।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed