मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी कि सोमवार से एक बार फिर प्रदेश में मौसम करवट बदलेगा। कुछ इलाकों में बर्फबारी और बारिश होगी। मंगलवार 21 जनवरी को प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर बारिश होगी और पहाड़ों पर बर्फबारी हो सकती है। प्रदेश में मौसम साफ रहने से रविवार को ठंडक से कुछ राहत मिली। अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई।
तस्वीरेंः जम रहा जलाशयों का पानी, बारिश-बर्फबारी की एक और चेतावनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को जम्मू में मौसम साफ रहा। ऐसे में यहां पर अधिकतम तापमान सामान्य से करीब दो डिग्री ज्यादा 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस रहा। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में अधिकतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री रहा।
हालांकि कश्मीर में दिन के मौसम में सुधार आया है लेकिन बर्फीली हवाओं से निजात नहीं मिल पाई है। सर्द हवाओं से जनजीवन प्रभावित है। खासतौर पर पहाड़ी क्षेत्रों में लोगों की मुश्किलें बरकरार हैं। मौसम विभाग के अनुसार 20 से 22 जनवरी तक मौसम करवट बदलेगा।