शरद नवरात्र और दिवाली से पहले श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (एसएमवीडीएसबी) ने भक्तों के लिए 20 ग्राम चांदी का सिक्का जारी किया है। गुरुवार को श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष व उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बोर्ड की 68वीं बैठक की अध्यक्षता के दौरान इसे जारी किया। बोर्ड ने 20 ग्राम चांदी का स्मारिका सिक्का जारी करने से पहले 2 ग्राम, 5 ग्राम और 10 ग्राम सोने और चांदी के सिक्के विकसित किए थे। ये सिक्के भवन, जम्मू हवाई अड्डे, कटड़ा और वैष्णवी धाम जम्मू में स्मारिका की दुकानों पर उपलब्ध हैं।
जम्मू-कश्मीर: माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए 20 ग्राम चांदी का सिक्का जारी, इन दुकानों पर है उपलब्ध
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 17 Sep 2021 03:55 PM IST
विज्ञापन