{"_id":"6a4e38c022d48cedf00d733d","slug":"video-shiv-sena-hindustan-fumes-over-unscheduled-power-cuts-in-bishnah-2026-07-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jammu: बिशनाह में अघोषित बिजली कटौती पर भड़की शिवसेना हिंदुस्तान, बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: बिशनाह में अघोषित बिजली कटौती पर भड़की शिवसेना हिंदुस्तान, बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन
Nikita Gupta
Updated Wed, 08 Jul 2026 05:17 PM IST
Link Copied
बिशनाह विधानसभा क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती, अनियमित बिजली आपूर्ति और बढ़े हुए बिजली बिलों के विरोध में शिवसेना हिंदुस्तान ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व युवा प्रदेश अध्यक्ष गणेश चौधरी, युवा चेयरमैन राजकुमार लांबा और जिला अध्यक्ष राज कुमार गुप्ता ने किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग की लापरवाही से आम जनता, विद्यार्थियों और किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पार्टी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ और समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो व्यापक जनआंदोलन छेड़ा जाएगा। साथ ही बिजली विभाग के कार्यालयों का घेराव करने और उन पर ताले लगाने की भी चेतावनी दी गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।