{"_id":"6a4de3b81200990887020829","slug":"video-bus-carrying-wedding-guests-meets-with-accident-in-kasganj-nine-injured-in-kasganj-2026-07-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बरातियों से भरी बस खेत में पलटी, नाै लोग घायल; पांच की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बरातियों से भरी बस खेत में पलटी, नाै लोग घायल; पांच की हालत गंभीर
कासगंज के थाना ढोलना क्षेत्र में मंगलवार रात बरातियों से भरी एक बस बारिश में कच्ची सड़क टूटने के कारण अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। हादसे में नौ बराती घायल हो गए। इनमें से पांच को हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जबकि चार का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। सभी घायलों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। बुलंदशहर जनपद के कस्बा पहासू निवासी सुमित कश्यप की बरात मंगलवार रात करीब 10:30 बजे कासगंज जनपद के कस्बा बिलराम आई थी। बरात की बस तैयबपुर कमालपुर के सामने तालिमपुर सराय मार्ग से गुजर रही थी। बारिश के कारण कच्ची सड़क क्षतिग्रस्त थी। बस चालक ने वाहन निकालने का प्रयास किया। इसी दौरान बस फिसलकर खेत में पलट गई। हादसे में निरंजन, रामदास, इंद्रपाल, प्रेमपाल और पिंकी निवासी पहासू जिला बुलंदशहर गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहीं योगेश, महेंद्र, विजेंद्र और श्रीकृष्ण का उपचार जिला अस्पताल कासगंज में चल रहा है। घटना के बाद बस चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। बस स्वामी गुरदयाल सिंह, निवासी जमालपुर (अलीगढ़) बताए गए हैं। प्रभारी निरीक्षक ढोलना जगदीश चंद्र ने बताया कि घटना के संबंध में अभी तक कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की
जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।