जम्मू-कश्मीर के सोपोर में हुए आतंकी हमले में सेना का एक जवान शहीद हो गया है। तीन जवान घायल हुए हैं। इसके साथ ही आतंकियों ने एक नागरिक को भी गोली मार दी, जिसकी मौके पर मौत हो गई। उक्त नागरिक अपने तीन साल के नाती(बेटी का बेटा) संग घर से दूध खरीदने निकला था। लेकिन उसे क्या पता था कि ऐसी घटना हो जाएगी।
सोपोर हमलाः नाना के शव पर बैठ बच्चा कर रहा था उनके उठने का इंतजार, मासूम की रुला देने वाली कहानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोली लगने के बाद उक्त नागरिक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद उसका तीन साल का मासूम पोता ये भी न जान पाया कि नाना की मौत हो गई है। काफी देर तक वह अपने नाना के शव के ऊपर बैठा रहा। उसकी मासूमियत ने हर इंसान को रुला दिया।
मासूम बच्चा शव पर बैठे अपने नाना के उठने का इंतजार कर रहा था। लेकिन उसे कहां पता था कि उसके नाना की मौत हो चुकी है। इसी दौरान उसने एक जवान को देखा। उसकी मासूमियत से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि वह कहना चाह रहा है कि मेरे नाना को उठा दो।
यह भी पढ़ें- सोपोर हमलाः नाना के शव पर बैठ रो रहा था बच्चा, जवानों ने ऐसे बचाई मासूम की जान