{"_id":"5e3db9198ebc3ee58c1ea844","slug":"students-coaching-in-srinagar-had-grenade-attack-on-lal-chowk-jem-module-busted","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर में कोचिंग कर रहे छात्रों ने लाल चौक पर किया था ग्रेनेड हमला, जैश मॉड्यूल का हुआ भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर में कोचिंग कर रहे छात्रों ने लाल चौक पर किया था ग्रेनेड हमला, जैश मॉड्यूल का हुआ भंडाफोड़
Sat, 08 Feb 2020 12:53 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Published by: Pranjal Dixit
Updated Sat, 08 Feb 2020 12:53 AM IST
विज्ञापन
ग्रेनेड हमले के बाद बढ़ी सुरक्षा व्यवस्था
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाल चौक पर सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड हमले में शामिल आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए तीन छात्रों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दक्षिणी कश्मीर के ये तीनों छात्र श्रीनगर में कोचिंग कर रहे थे। पुलिस के अनुसार यह जैश की जड़ें श्रीनगर में मजबूत करने के लिए भी काम कर रहे थे। साथ ही वीपीएन के जरिये पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं से साथ सीधे संपर्क में थे। पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई कि इस मॉड्यूल का मुख्य मकसद श्रीनगर में पटरी पर लौट रहे सामान्य जनजीवन को प्रभावित करना था।
श्रीनगर ग्रेनेड हमला
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
बीते रविवार को श्रीनगर के लाल चौक स्थित प्रताप पार्क में आतंकियों के ग्रेनेड हमले में सीआरपीएफ के दो जवान समेत नौ लोग घायल हो गए थे। मामला दर्ज कर कोठीबाग पुलिस जांच में जुट गई। एसपी ईस्ट श्रीनगर दाउद अयूब के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस और सीआरपीएफ ने मामले की तफ्तीश शुरू की। गुरूवार रात टीम ने जैश के इस कैडर को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की।
श्रीनगर ग्रेनेड हमला
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
एसएसपी श्रीनगर डॉ. हसीब मुगल ने शुक्रवार को बताया कि पकड़े गए आरोपियों की शिनाख्त पुलवामा के नवीद उल लतीफ , शकील अहमद बंद और शोपियां के शमशाद मंजूर के तौर पर हुई है। सबसे पहले नवीद पकड़ा गया, जिसकी निशानदेही पर अन्य दो साथियों की गिरफ्तारी हुई। यह एक जैश का मॉड्यूल है और यह तीनों जैश के कैडर थे। एसएसपी ने बताया कि यह सभी छात्र हैं और दो 12वीं पास हैं। एक ग्रेजुएशन सेकेंड ईयर में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर ग्रेनेड हमला
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर दहशत फैलाना मकसद
एसएसपी ने बताया कि ग्रेनेड हमले को अंजाम देने से एक घंटे पहले से ही यह तीनों घटना स्थल की रेकी कर रहे थे। इनका मंसूबा था सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए लोगों में दहशत फैलाना। जैसे ही उन्होंने देखा कि प्रताप पार्क में तैनात जवान खाना खाने के बाद हाथ धोने गए तो उन्होंने मौका देखते हुए ग्रेनेड हमला कर दिया।
एसएसपी ने बताया कि ग्रेनेड हमले को अंजाम देने से एक घंटे पहले से ही यह तीनों घटना स्थल की रेकी कर रहे थे। इनका मंसूबा था सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए लोगों में दहशत फैलाना। जैसे ही उन्होंने देखा कि प्रताप पार्क में तैनात जवान खाना खाने के बाद हाथ धोने गए तो उन्होंने मौका देखते हुए ग्रेनेड हमला कर दिया।
विज्ञापन
श्रीनगर ग्रेनेड हमला
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
2जी चलने के बाद वीपीएन एप का इस्तेमाल
पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में यह बात भी सामने आई है कि इंटरनेट पर लगी पाबंदियां हटने के बाद से वह वीपीएन के जरिये पाकिस्तान में बैठे आकाओं के साथ संपर्क में थे। शकील पिछले करीब तीन वर्षों से जैश के लिए काम कर रहा था। शकील ही पाकिस्तान में बैठे उसके आका शाहिन के साथ संपर्क में था। जिसके निर्देश पर शकील ने नवीद और शमशाद की मदद लेते हुए ग्रेनेड हमले को अंजाम दिया। यह बात भी सामने आई कि हमले से पहले उन्होंने श्रीनगर में ही एक स्थानीय आतंकी से ग्रेनेड लिए थे।