फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीरः 'इंसानियत के दुश्मनों' की नापाक हरकतों की गवाह ये तस्वीरें

Fri, 25 Oct 2019 07:28 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 25 Oct 2019 07:28 PM IST
विज्ञापन
terrorists Fired At Two Trucks Near Chitragam Of Shopian Jammu Kashmir
आतंकियों ने ट्रक को लगाई आग - फोटो : बासित जरगर

दक्षिणी कश्मीर के आतंकवाद प्रभावित जिले के चित्रगाम जैनापोरा इलाके में गुरुवार रात आतंकियों ने सेब लदे तीन ट्रकों को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध फायरिंग की। इसमें गैर कश्मीरी दो चालकों की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल है। ट्रकों को आग के हवाले भी कर दिया।

terrorists Fired At Two Trucks Near Chitragam Of Shopian Jammu Kashmir
आतंकियों ने ट्रक को लगाई आग - फोटो : बासित जरगर
घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन चलाया। डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि आतंकियों ने हरियाणा, राजस्थान तथा पंजाब नंबर की गाड़ियों को चित्रगाम में रोक लिया। इसके बाद अंधाधुंध फायरिंग की। इसमें दो की मौत हो गई। इनमें से एक की शिनाख्त राजस्थान के अलवर निवासी मोहम्मद इलियास के रूप में हुई है। 

terrorists Fired At Two Trucks Near Chitragam Of Shopian Jammu Kashmir
आतंकियों ने ट्रक को लगाई आग - फोटो : बासित जरगर

मारे गए दूसरे चालक की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है। घायल चालक पंजाब के होशियारपुर का जीवन है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ज्ञात हो कि इससे पहले 14 अक्तूबर को आतंकियों ने शोपियां में सेब लाद रहे राजस्थान के ट्रक चालक शरीफ खान की हत्या कर दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
terrorists Fired At Two Trucks Near Chitragam Of Shopian Jammu Kashmir
आतंकियों ने ट्रक को लगाई आग - फोटो : बासित जरगर

साथ ही बगीचे के मालिक की पिटाई की थी। 16 अक्तूबर को शोपियां में ही पंजाब के दो सेब कारोबारियों पर हमला किया था। इसमें चरणजीत सिंह की मौत हो गई थी जबकि दूसरा कारोबारी संजीव घायल हुआ था। 

विज्ञापन
terrorists Fired At Two Trucks Near Chitragam Of Shopian Jammu Kashmir
आतंकियों ने ट्रक को लगाई आग - फोटो : बासित जरगर

अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद घाटी के शांतिपूर्ण माहौल से बौखलाए आतंकियों ने 28 सितंबर से लगातार घटनाएं कर लोगों में दहशत फैलाने की साजिशें शुरू की हैं। इस दौरान 11 घटनाओं को अंजाम देकर तीन गैर कश्मीरी नागरिकों समेत पांच की हत्या कर दी। दो स्थानों पर ग्रेनेड हमले किए, जिसमें 21 लोग घायल हुए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed