फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Monsoon Update: दस तस्वीरों में देखिए जलप्रलय, कठुआ में बारिश ने मचाई तबाही, कटड़ा भी जलमग्न, ऐसा है कश्मीर का हाल

Tue, 20 Jul 2021 01:02 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 20 Jul 2021 01:02 PM IST
विज्ञापन
Weather Forecast Update Jammu Kashmir Weather Update J&K rainfall in kathua katra kashmir and all over the state
प्रदेश में बारिश के कारण भारी नुकसान - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है। खराब मौसम को लेकर जारी ऑरेंज अलर्ट के बीच पिछले चौबीस घंटे में हुई तेज बारिश से कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ है। कठुआ जिले में सबसे ज्यादा 130 एमएम बारिश से भारी नुकसान हुआ है। जम्मू संभाग में मकान ढहने, सड़कें बहने और पुलिया टूटने समेत कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार मंगलवार को भारी बारिश के आसार हैं, जिससे बाढ़, भूस्खलन का खतरा बना रहेगा।

जिला पुलिस रामबन ने लोगों को भारी बारिश के कारण आज नेशनल हाईवे-44 पर यात्रा करने से बचने की सलाह दी है। पंथ्याल-मगरकोट मार्ग पर बारिश के कारण भूस्खलन शुरू हो गया है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए यातायात को रोक दिया गया है। जम्मू संभाग के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हुई है। कटड़ा में पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक 99 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

Weather Forecast Update Jammu Kashmir Weather Update J&K rainfall in kathua katra kashmir and all over the state
प्रदेश में बारिश के कारण भारी नुकसान - फोटो : अमर उजाला

जम्मू संभाग के कठुआ में बारिश ने सोमवार को जमकर तांडव मचाया। जहां उज्ज दरिया और तरनाह नाले की बाढ़ में पांच लोग फंस गए, जिन्हें रेस्क्यू टीमों ने सुरक्षित निकाला। हालांकि इस दौरान एक स्कूटी बाढ़ में बह गई। तेज बारिश के बाद आई बाढ़ से कठुआ मेडिकल कॉलेज की एप्रोच रोड बह गई।

Weather Forecast Update Jammu Kashmir Weather Update J&K rainfall in kathua katra kashmir and all over the state
प्रदेश में बारिश के कारण भारी नुकसान - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश के प्रवेशद्वार लखनपुर में रावी दरिया किनारे बनी झुग्गी झोंपड़ी की बस्ती जलमग्न हो गई। लोगों का सामान और कुछ मवेशी बह गए हैं, हालांकि झोंपड़ी में रह रहे लोगों ने भाग कर जान बचाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Weather Forecast Update Jammu Kashmir Weather Update J&K rainfall in kathua katra kashmir and all over the state
कालिका कॉलोनी में नाले किनारे बने तीन मकानों की दीवारें ढह गईं - फोटो : अमर उजाला

उधमपुर जिले में बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया। यहां दो माह पहले बनाई गई पुलिया बाढ़ में बह गई। रविवार देर रात तेज बारिश से जम्मू शहर की कालिका कॉलोनी में नाले किनारे बने तीन मकानों की दीवारें ढह गईं।

विज्ञापन
Weather Forecast Update Jammu Kashmir Weather Update J&K rainfall in kathua katra kashmir and all over the state
प्रदेश में बारिश के कारण भारी नुकसान - फोटो : अमर उजाला

नाले में आई बाढ़ से कई मकानों की नींव को भी नुकसान पहुंचा है, जिससे इन मकानों के गिरने का खतरा मंडरा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed