इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड में कई पदों पर नौकरियां निकली हैं। यहां जूनियर इंजीनियर असिस्टेंट (जेईए) से लेकर जूनियर क्वालिटी कंट्रोल एनालाइसिस्ट तक कई पदों पर रिक्तियां निकली हैं, जिनके लिए अभ्यर्थी नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 7 नवंबर रखी गई है।
यहां निकली हैं 57 नौकरियां, 7 नवंबर तक करें आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
57 रिक्तियों के लिए करें आवेदन
IOCL ने जूनियर इंजीनियर असिस्टेंट (जेईए), जूनियर टेक्निकल असिस्टेट और जूनियर क्वालिटी कंट्रोल एनालाइसिस्ट के पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इन विभिन्न पदों के लिए कुल 57 रिक्तियां हैं। जिनके लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट iocrefrecruit.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-खुशखबर! UKPSC में लेक्चरर की भर्ती के लिए बढ़ी आवेदन की अंतिम तिथि, अब 30 दिसंबर तक करें
इन पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 7 नवंबर शाम 5 बजे तक है। आवेदन की हार्ड कॉपी जमा कराने की आखिरी तारीख 28 नवंबर है। इन रिक्तियों में से 49 पद जूनियर इंजीनियर असिस्टेंट के लिए निर्धारित हैं।
जबकि, जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट इंस्ट्रूमेंटैशन/टेक्निकल असिस्टेंट के लिए 4 पद और जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट मेक-फिटर कम रिगर के 3 पद हैं। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 29 नवंबर को होगी। जिसके बाद 18 दिसंबर को रिजल्ट जारी किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें-JOBS: ये हैं वो 5 नौकरियां जिनके लिए आप नवंबर और दिसंबर में कर सकते हैं आवेदन